25
Feb
सेवानिवृत सेनाकर्मियों को सुरक्षाकर्मी के पद पर दोबारा नियुक्त करने की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी ने आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर को शहर में इस मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई. शहर के विभिन्ना मार्गों की परिक्रमा करते हुए जिला प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। यहाँ संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सेना कर्मियों ने बताया कि मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सुरक्षा कार्यों में पूर्व सेना कर्मियों को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में भी…
