25
Feb
ब्रिगेड में महासम्मेलन के समर्थन में वाममोर्चा की रैली 28 फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड में महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को वाममोर्चा की ओर से सिलीगुड़ी में एक महा रैली निकाली गई। वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य के नेतृत्व में निकली इस रैली में काफी संख्या में वाममोर्चा समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए वाम मोर्चा एवं कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार से लोग त्रस्त हैं। तृणमूल की सरकार में राज्य में विकास ठप है।…
