Blog

सीतलकुची फायरिंग का वीडियो आया सामने, लाठी-डंडे धारदार हथियार लेकर सेंट्रल फोर्स पर हमला करते नजर आ रहे हैं लोग

सीतलकुची फायरिंग का वीडियो आया सामने, लाठी-डंडे धारदार हथियार लेकर सेंट्रल फोर्स पर हमला करते नजर आ रहे हैं लोग

अप्रैल को चौथे चरण के मतदान वाले दिन कूचबिहार जिले के सीतलकुची में केंद्रीय बलों के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत से संबंधित वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग से पहले बड़ी संख्या में गांव वाले लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर सेंट्रल फोर्स पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं । वीडियो में नजर आ रहे अधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय के हैं जिनके हाथों में लाठी डंडे ईंट पत्थर और धारदार हथियार हैं। मतदान केंद्र के पास मौजूद सेंट्रल फोर्स के जवानों पर हमला कर रहे हैं। यहां तक…
Read More
आग्नेयास्त्र के साथ  छीनताईबाज  गिरफ्तार

आग्नेयास्त्र के साथ छीनताईबाज गिरफ्तार

इंग्लिशबाजार थाने की  पुलिस ने छिनताई की घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वन शटर पिस्टल और एक राउंड  कारतूस बरामद किया गया । पुलिस सूत्रों के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर बुधवार रात हाबास खाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।  गुरुवार को  उसे  मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपी की पहचान कालियाचक निवासी असामुल शेख के रूप में की गई है । इंग्लिशबाजार  थाने के आईसी मदन मोहन रॉय ने गुरुवार को बताया कि आरोपी असामूल शेख के अपने साथियों के साथ कल रात छिनताई के उद्देश्य से जमा…
Read More
सिलीगुड़ी में बंगाली नव वर्ष का जश्न

सिलीगुड़ी में बंगाली नव वर्ष का जश्न

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी बंगाली नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है।  विभिन्न सामाजिक संस्थानों की ओर  से बंगाली नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बाघजातीन पार्क में सामाजिक संगठनों की ओर से बंगाली नव वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संस्था की सदस्यों ने पारम्परिक पोशाक में नृत्य व संगीत के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। 
Read More
मालदा में मतदाताओं को धमकाने का आरोप

मालदा में मतदाताओं को धमकाने का आरोप

 मतदान से पहले मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस की  ओर से मतदाताओं को धमकी  दिए जाने की बात सामने आ रही है. भाजपा को वोट देने पर  आवास योजनाओं की सूची में उसका नाम काट दिए जाने की बात  कही जा रही है। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने  पार्टी के झंडे  फाड़ने का  भी  आरोप लगाया है।मालदा के चांचल के भाजपा उम्मीदवार दीपांकर राम ने  बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाना कि उन्हें धमकी दी जा रही है.  भाजपा को वोट देने पर उन्हें पंचायत से कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अलग अलग तरीके से धमकियां मिल…
Read More
कॉविड  इफेक्ट : पांचवें चरण के बाद एक साथ हो सकते हैं बाकी तीन चरणों के मतदान

कॉविड इफेक्ट : पांचवें चरण के बाद एक साथ हो सकते हैं बाकी तीन चरणों के मतदान

पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी सबसे अधिक घातक गति से आगे बढ़ रही है। यहां भले ही आरटी पीसीआर सैंपल टेस्ट कम होने की वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम दिख रही है लेकिन यहां मौत का आंकड़ा पूरे देश की तुलना में ज्यादा है। ऊपर से चुनाव के कारण नेताओं की जनसभाओं और रैलियों में भारी भीड़ महामारी के प्रसार के लिए सबसे घातक साबित हो रही है। इसीलिए अब चुनाव आयोग ने जो शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है खबर है कि उसमें छठे, सातवें और आठवें चरण का चुनाव एक साथ कराने…
Read More