भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रमुख कॉर्पोरेट समूह, अंबुजा नियोतिया ने आज कोलकाता और सिलीगुड़ी में ‘ऑल्टेयर हाउस – आईएचसीएल सिलेक्शन्स‘ का अनावरण किया।
इस अवसर पर आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री पुनीत छतवाल ने कहा, “कोलकाता और सिलीगुड़ी में ‘आईएचसीएल सिलेक्शन्स‘ ब्रांड के तहत ‘ऑल्टेयर हाउस‘ के खुलने से अंबुजा नियोतिया के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी और मजबूत हुई है। अपने अनूठे डिजाइन और बेमिसाल अनुभवों के साथ, ऑल्टेयर हाउस ‘आईएचसीएल सिलेक्शन्स‘ प्लेटफॉर्म के लिए पूरी तरह अनुकूल है। फ्रैंचाइज़ी समझौते के तहत की गई यह शुरूआत हमारी साझेदारी में एक नया अध्याय जोड़ती है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक साझा विज़न पर आधारित, आईएचसीएल और अंबुजा नियोतिया इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, यात्रा के नए अनुभव तैयार करने और आईएचसीएल के ब्रांड्स की मौजूदगी का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस ऐतिहासिक मौके पर, अंबुजा नियोतिया ने कोलकाता, रायचक, दीघा, सिलीगुड़ी, लातागुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग में आईएचसीएल के विभिन्न ब्रांड्स के तहत पश्चिम बंगाल के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ₹2,700 करोड़ के
बड़े निवेश की घोषणा की। इस निवेश में हाल ही में लॉन्च किए गए दोनों होटल शामिल हैं। इसके साथ ही, दार्जिलिंग स्थित ‘ताज चिया कुटीर रिसॉर्ट एंड स्पा‘ के ₹100 करोड़ के विस्तार की भी घोषणा की गई, जिसके तहत इसमें 28 नए कमरे और 15,000 वर्ग फुट की बैंक्वेट सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
अंबुजा नियोतिया समूह के चेयरमैन श्री हर्षवर्धन नियोतिया ने कहा, “बंगाल अपने रौनक से भरे शहरों और नदी के किनारों से लेकर अपने जंगलों, चाय के बागानों और हिमालय तक, बहुत ही खूबसूरत और अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक अनुभवों की पेशकश करता है। हमारा लगभग ₹2,700 करोड़ का निवेश का संकल्प, इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर हमारे भरोसे को दिखाता है। हमारा मकसद ऐसे टूरिस्ट स्पॉट्स तैयार करना है, जहां लोग आना और बार-बार रुकना पसंद करें।”
उन्होंने आगे कहा, “शानदार और बेहतर हॉस्पिटैलिटी के साझा विज़न के चलते आईएचसीएल के साथ हमारा जुड़ाव बीते सालों में और मजबूत हुआ है। ‘ऑल्टेयर हाउस – आईएचसीएल सिलेक्शन्स‘ की शुरूआत के साथ, हमारा मकसद हर होटल को एक अलग पहचान देना है। यहाँ हर होटल अपने डिज़ाइन की एक अनोखी कहानी बयां करेगा, जहाँ लोगों को खाने-पीने का एक अलग अनुभव और साथ आने के लिए बेहतरीन जगह मिलेगी। आईएचसीएल के साथ हमारी ‘कुटीर‘ सीरीज़ के लगातार विस्तार के बीच, यह हमारी हॉस्पिटैलिटी के सफर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और नया अध्याय है।”
कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर-5 में पिछले करीब एक दशक से हॉस्पिटैलिटी, बेहतरीन खान-पान और फुर्सत के पलों के लिए अपनी खास पहचान बनाने वाले ‘ऑल्टेयर‘ की कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए, ‘ऑल्टेयर हाउस – आईएचसीएल सिलेक्शन्स‘ की शुरूआत एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार डिज़ाइन वाले बुटीक होटल के रूप में की गई है। यहां के हर होटल को इस तरह तैयार किया गया है कि वे अपनी बनावट, कला और डिज़ाइन के ज़रिए एक अनोखी कहानी बयां कर सकें। इसके साथ ही यहां मेहमानों को खाने-पीने का एक नया और बेहतरीन अनुभव, खास डाइनिंग आइडियाज़ और त्योहारों व आयोजनों के लिए शानदार जगहें मिलेंगी।
न्यू टाउन के इकोस्पेस बिजनेस पार्क में स्थित ‘ऑल्टेयर हाउस – आईएचसीएल सिलेक्शन्स, कोलकाता‘ में 42 अलग-अलग डिज़ाइन के कमरे और सूट्स तैयार किए गए हैं। इन कमरों की सजावट और कलाकृतियां बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हैं। यह होटल कला से सजे कमरों, खास खान-पान और लाउंज, वेलनेस सुविधाओं और जश्न मनाने के लिए बेहतरीन जगहों का एक शानदार संगम है। वहीं, उत्तरायण टाउनशिप में स्थित ‘ऑल्टेयर हाउस – आईएचसीएल सिलेक्शन्स, सिलीगुड़ी‘ में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता से प्रेरित 60 कमरे और सूट्स दिए गए हैं। यहां की अनूठी सजावट, बेहतरीन खान-पान और 1,200 मेहमानों की क्षमता वाले इनडोर और आउटडोर इवेंट स्पेस इसे खास बनाते हैं।
आईएचसीएल और अंबुजा नियोतिया की यह साझेदारी आज पूरे भारत में 80 से अधिक होटलों और रिसॉर्ट्स के
पोर्टफोलियो तक पहुंच चुकी है, जिसमें अनुभव आधारित पर्यटन के लिए मशहूर ब्रांड ‘ट्री ऑफ लाइफ‘ के तहत 55 रिसॉर्ट्स भी शामिल ह।
