26
Feb
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत भक्तिनगर थाने के आशीघर आउटपोस्ट इलाके में बदमाशों द्वारा एक एटीएम से रुपए लूटने का प्रयास किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालाँकि बदमाश एटीएम से रूपये लूटने में कामयाब नहीं रहे। इधर शुक्रवार को घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात आशीघर इलाके में स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने उसमे रखे पैसे निकालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इस…
