26
Feb
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज होती दिख रही है. मालदा जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के प्रधान के पति व उनके समर्थकों द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के प्रधान के पति के खिलाफ भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पिटाई कर उसका हाथ पैर तोड़ने की बात कही जा रही है। मालदा थाने के महिषबाथान इलाके में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है। घायल भाजपा अध्यक्ष का नाम अब्दुल रहमान है। बताया जाता है कि बदमाशों ने उनकी पत्नी छवि बीवी के साथ ही मारपीट की। …
