Blog

कोरोना : असम- बंगाल सीमा सील , व्यवसायी व आम लोगों का फूटा गुस्सा

कोरोना : असम- बंगाल सीमा सील , व्यवसायी व आम लोगों का फूटा गुस्सा

 देश भर में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर असम-बांग्ला सीमा को सील कर दिया गया है। सोमवार सुबह असम के छोटोगुमा से बंगाल के बॉक्सिरहाट के प्रवेश द्वार  और बॉक्सिरहाट बाजार से सटे असम-बांग्ला सीमा के प्रवेश द्वार को बांस का बेरीकेट लगाकर सील कर दिया गया है।  बंगाल के बॉक्सिरहाट  जाने के पथ पर ओल्ड पोस्ट ऑफिस  क्षेत्र में  असम  सीमा से सटे सांकोश नदी पर भी बेरीकेट लगा दिया गया है। दूसरी ओर  असम-बंगाल सीमा सील किये जाने से दोनों राज्यों के व्यवसायी और आम लोग  काफी नाराज हैं।  बॉक्सिरहाट शाखा व्यापार संघ के सचिव बिपुल दास ने कहा कि…
Read More
कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं को मारने पीटने का आरोप कांग्रेस पर, तृणमूल उम्मीदवार को मतदान केंद्र में घुसने से रोका

कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं को मारने पीटने का आरोप कांग्रेस पर, तृणमूल उम्मीदवार को मतदान केंद्र में घुसने से रोका

पश्चिम बंगाल में सोमवार को हो रहे सातवें चरण के मतदान के दौरान राजधानी कोलकाता समेत जिन इलाकों में वोटिंग हो रही है वहां से रह-रहकर टकराव की खबरें आ रही हैं। दक्षिण कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में मतदाताओं का वोटर स्लिप फाड़ने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। इसकी सूचना मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने स्कूटर लेकर हंगामा करने वालों को रखेदा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मारा पीटा है। उधर आसनसोल…
Read More
सिलीगुड़ी : आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख

सिलीगुड़ी : आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख

सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड के  गेट बाजार इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जाता है आज सुबह इलाके के एक व्यवसायी ने  अचानक एक  दुकान में आग लगते देखा।   कुछ ही क्षणों में  आग आसपास की  कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इधर आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की दो इंजिन  मौके पर पहुंचकर  आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मी  आग लगने के कारणों  की जांच कर रहे हैं। आगलगी में लाखों रूपये के नुक्सान की…
Read More
चुनाव के दिन आग्नेयास्त्रों के साथ दो गिरफ्तार

चुनाव के दिन आग्नेयास्त्रों के साथ दो गिरफ्तार

मालदा जिले के  वैष्णवनगर थाने की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष अभियान चलाकर  बड़ी मात्रा में आग्नेयास्त्र के साथ दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 34 से सटे 18 माइल  इलाके से इन  बदमाशों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से  सात पाइप गन और एक मस्कट बरामद किया गया। पुलिस घटना की  जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने  सोमवार को दोनों आरोपियों को  मालदा अदालत में पेश किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के नाम अलीवर्दी विश्वास (21) और समर मंडल (42) हैं। वे वैष्णवनगर थाने के तिनसथदिघी इलाके के…
Read More
कहीं सेंट्रल फोर्स तो कहीं पुलिस से उलझे तृणमूल नेता

कहीं सेंट्रल फोर्स तो कहीं पुलिस से उलझे तृणमूल नेता

पश्चिम बंगाल में सोमवार को हो रहे सातवें चरण के मतदान के दौरान भी जगह-जगह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कहीं सेंट्रल फोर्स के जवानों से उलझते नजर आ रहे हैं तो कहीं पुलिस से। इसके अलावा सूती विधानसभा इलाके में 74 नंबर मतदान केंद्र पर तीन ऐसे लोग सामने आए हैं जो मतदान करने गए तो पाया कि उनका नाम मृतकों की सूची में दर्ज कर दिया गया है। इसकी वजह से वे मतदान नहीं कर सके।पश्चिम बर्दवान के जामुरिया इलाके में सेंट्रल फोर्स की क्विक रिस्पांस टीम के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेता विनोद नोनिया उलझ गए। उन्होंने आरोप…
Read More