10
Apr
अलीपुरद्वार जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से मतदान शुरू हुआ। सुबह छह बजे से विभिन्न बूथों में लोगों को मतदान करते देखा गया। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने भी आज सुबह ही अपना वोट डाला। कलचीनी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार पासंग लामा ने आज सुबह 11/165 बूथ पर अपना वोट डाला। जिले के सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। फिलहाल कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सेंट्रल फ़ोर्स के जवान बूथों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
