Blog

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। राज पर आरोप है कि, वह अश्लील फिल्में बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुछ एप्लीकेशन पर अपलोड करने का काम करते हैं। एक्ट्रेस के पति की गिरफ्तारी की खबर बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर आग की तरह फैल गई है। दरअसल, क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम ने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के पति से घंटों तक पूछताछ भी की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया।…
Read More
निमग की ओर से सफाईकर्मियों को रेनकोट और मास्क वितरित, दिए जायेंगे गमबूट, सैनिटाइजर और टोपी, बीमार पड़ने पर होगा मुफ्त इलाज

निमग की ओर से सफाईकर्मियों को रेनकोट और मास्क वितरित, दिए जायेंगे गमबूट, सैनिटाइजर और टोपी, बीमार पड़ने पर होगा मुफ्त इलाज

सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मंगलवार को  नगर  निगम के 2260 सफाई कर्मचारियों को रेनकोट और मास्क वितरित किया गया। सिलीगुड़ी नगर  निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने आज सफाई कर्मियों को रेनकोट और मास्क बांटे. इस अवसर पर उन्होंने कहा निगम के सफाई कर्मियों को  गमबूट, सैनिटाइजर, टोपी भी प्रदान दिए जाएंगे।  जिससे वे अधिक स्वास्थ्यकर परिवेश में सुरक्षित ढंग से अपना काम कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा  सभी सफाईकर्मियों का साल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने का भी एलान किया। इतना ही नहीं किसी स्वास्थ्य कर्मी के बीमार होने की स्थिति में  नगर…
Read More
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा, जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी शॉ, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से एकतरफा जीत दिलायी। भारत टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए छोटे प्रारूप में आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है तथा शॉ, इशान और सूर्यकुमार इस मामले में उम्मीदों पर पूरी तरह से…
Read More
महानंदा नदी से युवक का शव बरामद, हड़कंप

महानंदा नदी से युवक का शव बरामद, हड़कंप

महानंदा नदी से मंगलवार सुबह  एक युवक का शव बरामद किया गया. मालदा शहर के रामकृष्ण मिशन घाट से  मंगलवार सुबह शव बरामद  होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सौम्यजीत दत्ता (38) के रूप में हुई है। वह रामकृष्ण मिशन रोड इलाके का रहनेवाला था । पेशे से वह एक निजी नर्सिंग होम का  कर्मचारी था । स्थानीय लोगों ने बताया कि सौम्यजीत सोमवार की रात घर से निकला था और फिर घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह  उसका शव महानंदा नदी से बरामद हुआ। इंग्लिशबाजार  थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज कर घटना की जाँच…
Read More
माध्यमिक परीक्षा : स्कूलों में बांटे जा रहे  एडमिट कार्ड, मार्कशीट और सर्टिफिकेट

माध्यमिक परीक्षा : स्कूलों में बांटे जा रहे एडमिट कार्ड, मार्कशीट और सर्टिफिकेट

 माध्यमिक  परीक्षा के परिणाम प्रकाशित होते ही मंगलवार को जलपाईगुड़ी में विभिन्न स्कूल प्रबंधनों को एडमिट कार्ड , मार्कशीट और सर्टिफिकेट  सौंपने का काम शुरू हो गया. जलपाईगुड़ी के आनंद मॉडल स्कूल से जिले के सभी स्कूलों में एडमिट कार्ड, मार्कशीट और सर्टिफिकेट बांटे गए. आज कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 200 से अधिक स्कूल प्रबंधन को एडमिट कार्ड , मार्कशीट और सर्टिफिकेट सौंपे गए। इधर आज  स्कूलों में दोपहर से पहले विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से एडमिट कार्ड , मार्कशीट और सर्टिफिकेट   दिए जाने की व्यवस्था की गयी है  । उल्लेखनीय है कि…
Read More