Blog

‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या की शादी आज,

‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या की शादी आज,

आज (16 नवंबर) को टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी है। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या दिल्ली में राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस और फॉलोवर्स के लिए अपनी खूबसूरत प्री वेडिंग तस्वीरें शेयर की हैं। कुंडली भाग्य अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी से अपना लुक साझा किया। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे आसान हाँ जो मैंने कभी कहा है!" कई हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री को शादी के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अंकिता लोखंडे ने लिखा, "बेबी बेबी, बधाई।" अर्जुन बिजलानी ने कहा,…
Read More
Petrol, Diesel Price: कच्चे तेल में 1.30% की बड़ी गिरावट,

Petrol, Diesel Price: कच्चे तेल में 1.30% की बड़ी गिरावट,

देश में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती होने के बावजूद देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये के पार बिक रहा हैं. मुंबई में जहां 109 तो बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107 रुपये है. हालांकि, एक्साइज ड्यूटी में कटौती होने के बाद से ही देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंगलवार यानी 16 नवंबर, 2021 को भी देश में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ये स्थिरता तब बनी हुई है, जब पिछले कुछ सत्रों में कच्चे तेल में गिरावट देखी गई है. वहीं,…
Read More
ऑस्‍ट्रेलिया में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, पीएम मॉरिसन ने कहा-शर्मनाक…

ऑस्‍ट्रेलिया में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, पीएम मॉरिसन ने कहा-शर्मनाक…

भारत सरकार द्वारा उपहार में दी गई महात्मा गांधी की एक आदमकद कांस्य प्रतिमा के साथ ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में तोड़फोड़ की गई है. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस कृत्य को ‘‘शर्मनाक'' बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. इस घटना को लेकर भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय में निराशा है. समाचार पत्र ‘द एज' की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मॉरिसन ने भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूत राजकुमार और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ रॉविल में ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में प्रतिमा का अनावरण किया था और इसके कुछ ही घंटों…
Read More
फरहान अख्तर ने सौरभ कृपाल को जज बनाए जाने पर किया ट्वीट

फरहान अख्तर ने सौरभ कृपाल को जज बनाए जाने पर किया ट्वीट

वरिष्ठ वकील सौरभ कृपाल दिल्ली उच्च न्यायालय के अगले न्यायाधीश हो सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि सौरभ कृपाल को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बना दिया जाए. चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 नवंबर को एक बैठक में यह सिफारिश की. बता दें, अब तक कृपाल के नाम को लेकर चार बार आपत्ति जताई जा चुकी है, बावजूद इसके सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियिम ने सौरभ का नाम दिया है. अब उनकी नियुक्ति कब होगी इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि सरकार दोबारा रिव्यु करने के लिए कह सकती है. कॉलेजियम के इस…
Read More
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले PM, यह UP के विकास का एक्सप्रेसवे है

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले PM, यह UP के विकास का एक्सप्रेसवे है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार कोउत्‍तर प्रदेश में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन किया. पीएम ने रिमोट का बटन दबाकर पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे को राष्‍ट्र के लिए समर्पित किया. उन्‍होंने इस मौके पर शिलापट का अनावरण भी किया. इससे पहले, यहां पहुंचने पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम मोदी का स्‍वागत किया.पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत 'भारत माता की जय' के साथ की. उन्‍होंने कहा कि जिस धरती पर हनुमान जी ने कालनेमि का बध किया, उस घरती के लोगों को हम प्रणाम करते हैं. 1857 के संग्राम में यहां के लोगों ने अंग्रेजों को छठी का दूध…
Read More