सेगमेंट में पहली बार निसान ग्रेवाइट सीएनजी ने ट्विन-सिलेंडर रेट्रोफिटमेंट किट के साथ रखा कदम

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट सीएनजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।

व्यावहारिक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार ग्रेवाइट सीएनजी में ‘स्मार्ट पावर को स्मार्ट सेविंग्स’ के साथ मिलाया गया है, जिससे बेहतरीन मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों को बनाए रखने के साथ-साथ प्रति किलोमीटर पर कम खर्च होगा। सरकार द्वारा प्रमाणित इस सीएनजी किट को डेवलप करने, मैन्यूफैक्चर करने और क्वालिटी एश्योरेंस की जिम्मेदारी मोटोजेन ने संभाली है। ग्राहक निसान के अधिकृत डीलर के माध्यम से सीएनजी किट इंस्टॉलेशन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। इससे उन्हें बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीके से सीएनजी सॉल्यूशन मिल सकेगा। किट कंपोनेंट्स पर थर्ड पार्टी प्रोवाइडर की तरफ से 3 साल / 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी।

निसान एंड इन्फिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडल ईस्ट, केएसए, सीआईएस व भारत के प्रेसिडेंट श्री थियरी सबाग ने कहा, ‘भारत निसान के लिए लगातार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के साथ सीएनजी विकल्प की पेशकश इस दिशा में उल्लेखनीय कदम है। ग्रेवाइट सीएनजी के साथ हम ऐसे ग्राहकों को प्रमाणित एवं व्यावहारिक समाधान दे रहे हैं, जो परिवार के लिए भरपूर स्पेस, रोजाना की आवाजाही और प्रमुख सीएनजी मार्केट्स में कम लागत पर यात्रा का विकल्प चाहते हैं।’

By Business Bureau