18
Jul
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल की तिनसुकिया जिला समिति ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास कोल इंडिया लिमिटेड की बंद पड़ी खदानों से बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध कोयला निष्कर्षण और परिवहन का भंडाफोड़ किया है. मानवाधिकार संस्था द्वारा जारी एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में मार्घेरिटा उपमंडल के तहत आने वाले लेडो के ईटाखोला क्षेत्र में यह अवैध कारोबार एक कथित "एंट्री सिस्टम" (वित्तीय लेनदेन की एक गुप्त लेखा पद्धति) के माध्यम से सालों से संचालित हो रहा है. इस गिरोह द्वारा रोजाना वैन, पिकअप, ट्रक और डंपर जैसे दर्जनों वाहनों के जरिए…
