24
Jul
पवित्र उल्टा रथयात्रा के शुभ अवसर पर खूंटी पूजा के साथ सिलीगुड़ी की प्रमुख और पारंपरिक दुर्गापूजा समितियों में से एक 'सुब्रत संघ' ने आगामी दुर्गोत्सव का औपचारिक आगाज कर दिया है। इस बार उनकी दुर्गापूजा का 69वां वर्ष है। शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी निष्ठा के साथ खूंटी पूजा का अनुष्ठान संपन्न हुआ।इस वर्ष की पूजा का थीम ‘आदि शक्ति’ रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, सृष्टि के आरंभ में जिस अनंत, अविनाशी और निराकार शक्ति का अस्तित्व था, उसी शाश्वत ऊर्जा और शक्ति के दर्शन को इस बार के पूजा मंडप व कलाकृतियों के जरिए उभारा जाएगा।…
