Blog

मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़रहान अख्तर की एंट्री

मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़रहान अख्तर की एंट्री

फरहान अख्तर ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नई घोषणा की है। फरहान और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट अब मलयालम वैम्पायर थ्रिलर फिल्म 'हाफ' से जुड़ गई है। फरहान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स के सहयोग से फिल्म को पूरे उत्तर भारत में हिंदी भाषा में प्रस्तुत और रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही 'हाफ' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज होने वाली पहली मलयालम फिल्म बन जाएगी। फिल्म का निर्देशन समजद ने किया है, जिन्हें 2024 में आई मलयालम फिल्म 'गोलम' के निर्देशन के…
Read More
मोदी की बैठक में सांसदों को मिला 90 दिन का ‘मार्कशीट’

मोदी की बैठक में सांसदों को मिला 90 दिन का ‘मार्कशीट’

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग पर एनडीए के नव शामिल सांसदों के साथ एक बेहद अनूठी और विशेष नाश्ता बैठक की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। हाल ही में तृणमूल का दामन छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए 19 सांसदों सहित करीब 45 जनप्रतिनिधियों ने इस संवाद में हिस्सा लिया। तृणमूल छोड़कर आए प्रमुख चेहरों में सुदीप बंद्योपाध्याय, काकली घोष दस्तीदार और माला राय जैसी वरिष्ठ हस्तियां शामिल थीं। बैठक का सबसे चौंकाने वाला और चर्चिच पहलू यह…
Read More
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को खारिज किया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को खारिज किया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को खारिज कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे स्थानीय लोगों, भारतीय सेना और 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' से बात करके इन दावों की पुष्टि करेंगे।मुख्यमंत्री खांडू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा कि वे कोई भी बयान देने से पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी सेना की कथित गतिविधियों के बारे में और जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि कोई घुसपैठ हुई है, क्योंकि भारतीय सेना के जवान वहां तैनात हैं। मुख्यमंत्री का…
Read More
गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद

गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद

गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के व्हाइट हाउस कंपाउंड रोड स्थित मोतिमणि अपार्टमेंट में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम/क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 4 लैपटॉप चार्जर, 5 माउस, 1 वाई-फाई मशीन, 500 जीबी हार्ड डिस्क, एक्सटेंशन वायर, एक नोटबुक और 9,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में इस साइबर ठगी मामले का…
Read More
बायोगैस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘गोवर्धन’ योजना को मिली मंजूरी, 23,731 करोड़ का होगा खर्च

बायोगैस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘गोवर्धन’ योजना को मिली मंजूरी, 23,731 करोड़ का होगा खर्च

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ‘गोवर्धन’ योजना को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी। योजना का मकसद कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) को देश में स्वच्छ ऊर्जा के एक विकल्प के तौर पर बढ़ावा देना है। इसके लिए कृषि अवशेष, पशुओं का गोबर, गन्ने की खोई, शहरी जैविक कचरे समेत अन्य जैविक सामग्री से बायोगैस तैयार करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे कचरे के बेहतर इस्तेमाल के साथ किसानों और ग्रामीण इलाकों में आय के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। ‘गोवर्धन’ योजना के जरिए सरकार…
Read More