पल्सर 180 की वापसी, अब नए ग्राफिक्स, LED हेडलैंप और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू- और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मोटरसाइकिलों में से एक, पल्सर 180 की वापसी की घोषणा की। नए ग्राफिक्स, LED हेडलैंप, ब्लिंकर्स और ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल कंसोल के साथ पल्सर 180 एक बार फिर राइडर्स की मांग के चलते लौट आई है। अब यह पहले से ज्यादा शार्प और बेहतर अवतार में पेश की गई है, ऐसे समय में जब पल्सर ब्रांड अपने दो अहम मॉडल—पल्सर 150 और पल्सर 180 के लॉन्च के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह वापसी अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को दर्शाती है।

जब पल्सर 180 लॉन्च हुई थी, तब इसने भारत में परफ़ॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग के नए मानक तय किए थे। इसने ज़्यादा पावर वाली बाइक्स का अनुभव रोज़मर्रा की उपयोगिता के साथ जोड़ा। पल्सर ने देश में स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग के एक नए दौर की शुरुआत की। पल्सर 180 वही बाइक रही, जिसने पल्सर ब्रांड और उसकी पहचान को आकार दिया।

पल्सर 180 एक बार फिर उसी डेरिंग स्पिरिट के साथ लौट रही है। तेज़-तर्रार स्टाइल, बेहतर परफ़ॉर्मेंस और LED हेडलैंप, ब्लिंकर्स तथा ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल कंसोल जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ यह दमदार अनुभव पेश करती है। 150–160cc सेगमेंट की बाइक्स चलाने वाले राइडर्स के लिए यह एक बेहतरीन अपग्रेड के रूप में सामने आती है, जो परफ़ॉर्मेंस, दमदार लुक और वैल्यू, तीनों में एक सही संतुलन देती है। घोषणा पर बात करते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के एमसीबीयू प्रेसीडेंट सारंग कानडे ने कहा, “पल्सर 

ब्रांड हमेशा से सीमाओं को आगे बढ़ाने और भारत में परफ़ॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को नई दिशा देने का प्रतीक रहा है। पल्सर 180 की वापसी, लगातार बनी रही मजबूत मांग और सोशल मीडिया पर मिले ज़बरदस्त समर्थन का परिणाम है। पल्सर के 25 साल पूरे होने के इस मौके पर इस आइकॉनिक नाम को वापस लाना हमारे लिए खास मायने रखता है। नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह बाइक हमारी ‘डेफिनिटली डेरिंग’ सोच को आगे बढ़ाती है, जहाँ ताक़त, सटीकता और आधुनिक डिज़ाइन का मेल एक ऐसा अनुभव देता है, जो रोमांचक होने के साथ-साथ सहज भी है।”

By Business Bureau