हाई ब्लड प्रेशर से पाना है छुटकारा? रोज़ अपनाएं ये असरदार आदतें

आज के समय में गलत खान-पान और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हाई ब्लड प्रेशर एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसे इसके शुरुआती लक्षण नजर न आने के कारण ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि यह अंदर ही अंदर दिल, दिमाग और किडनी को कमजोर करता रहता है। इससे बचने का सबसे बेहतरीन तरीका समय-समय पर बीपी की जांच करवाना है ताकि किसी भी बदलाव पर तुरंत संभलने का मौका मिल सके। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, साइकिल चलाना या हल्का व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है, जबकि एक ही जगह घंटों बैठे रहने की आदत से बचना चाहिए। अपने खान-पान में सुधार करते हुए नमक का सेवन कम कर देना चाहिए और तली-भुनी तथा बाजार की जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए, जबकि इसकी बजाय हरी सब्जियां, सीजनल फल और पौष्टिक चीजें खानी चाहिए जो शरीर को एनर्जेटिक रखने के साथ दिल को भी स्वस्थ रखती हैं। दवाइयों के मामले में बिल्कुल लापरवाही न बरतते हुए डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए और खुद से उन्हें बंद नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, सिगरेट, तंबाकू और शराब जैसी नशीली चीजों के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये सभी चीजें ब्लड प्रेशर बढ़ाने और दिल की नसों को नुकसान पहुंचाने का मुख्य कारण बनती हैं।

By sunny