टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पश्चिम बंगाल में कौशल विकास पहल का विस्तार किया सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टी-टीईपी सेंटर का शुभारंभ

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पश्चिम बंगाल में कौशल विकास पहल का विस्तार कियासिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टी-टीईपी सेंटर का शुभारंभ ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अपने टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (T-TEP) सेंटर के शुभारंभ की घोषणा की। यह पहल कंपनी की व्यापक CSR प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और भारत के ऑटोमोटिव टैलेंट इकोसिस्टम को मजबूत करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ टेक्नो इंडिया ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सत्यम रॉय चौधरी, टेक्नो इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर श्री जॉयदीप गुहा, सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल डॉ. अनिंद्य बसु तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

नवस्थापित टी-टीईपी सेंटर में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे तीन ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस केंद्र की वार्षिक क्षमता 180 छात्रों की होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जुड़ा तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे ऑटोमोटिव एवं संबद्ध उद्योगों में मजबूत करियर बना सकें।

इस CSR आधारित पहल के तहत, छात्रों को सर्विस स्किल्स ट्रेनिंग, अनुशासन, टीमवर्क और कार्यस्थल की तैयारी पर आधारित विशेष “बॉडी एंड माइंड” मॉड्यूल्स तथा उद्योग आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगी। अंतिम वर्ष के ITI और डिप्लोमा छात्रों के लिए तैयार किया गया यह एक वर्षीय कार्यक्रम कक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ अधिकृत टोयोटा डीलरशिप्स में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) का अवसर भी प्रदान करेगा। पाठ्यक्रम को बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि छात्र भविष्य के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकें।

यह पहल भारत सरकार के “स्किल इंडिया मिशन” के अनुरूप है और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण में योगदान देती है। गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराकर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर युवाओं, विशेष रूप से विविध और वंचित समुदायों से आने वाले छात्रों के लिए दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक अवसर सृजित करने का प्रयास कर रही है।

इस पहल की सराहना करते हुए टेक्नो इंडिया ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सत्यम रॉय चौधरी ने कहा, “हम टोयोटा द्वारा स्थापित इस उत्कृष्ट टी-टीईपी सेंटर की सराहना करते हैं, जो हमारे छात्रों और उनके भविष्य के विकास के लिए बेहद लाभकारी होगा। हमें टोयोटा के साथ इस साझेदारी पर खुशी है और हमें विश्वास है कि यह आधुनिक वर्कशॉप सुविधा छात्रों को आधुनिक ऑटोमोटिव तकनीक और व्यावहारिक शिक्षा का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी।”

By Business Bureau