नरकटियागंज रेलखंड में रेल ट्रैक पर आरपीएफ की टीम ने मुसहरवा हाल्ट के समीप दो फर्जी ट्रैकमैन को गिरफ्तार किया है।
दोनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनके पास से रेलवे की मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे, भारत सरकार के नाम से बने दो पहचान पत्र, करीब चार किलो का लोहे का हथौड़ा, बांस की पट्टियां, लाल-हरे रंग के झंडे और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के आईकार्ड फर्जी पाए गए हैं।आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि बीते 25 अगस्त को दोनों की गिरफ्तारी के बाद रेल थाना नरकटियागंज में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
3 महीने की ट्रेनिंग और फर्जी जॉइनिंग लेटर, बिहार में रेलवे ट्रैक पर धरे गए 2 फर्जी ट्रैकमैन
