बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। साउथ फिल्मों का दबदबा हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
मोहनलाल की ‘दृश्यम-3’ लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म ने छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पांचवें दिन इसकी कमाई 7.70 करोड़ रुपये रही थी। अब तक फिल्म 68.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। वहीं सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पू’ भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने 12वें दिन 4.45 करोड़ रुपये कमाए और इसकी कुल कमाई 159.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
