टाटा मोटर्स ने बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में अपनी अगली पीढ़ी का एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया

भारत की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन निर्माता और मोबिलिटी समाधान प्रदाता, टाटा मोटर्स ने ‘बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026’ में अपने अगली पीढ़ी के एग्रीगेट्स की एक विस्तृत रेंज प्रदर्शित की। इस प्रदर्शनी में CPCB IV+ नियमों का पालन करने वाले 10 kVA से 125 kVA तक के टाटा मोटर्स जनरेटर, 0.7L से 3.3L तक के उच्च-प्रदर्शन वाले औद्योगिक इंजन, और HR 210 लाइव एक्सल (भारत का पहला हब रिडक्शन एक्सल, जिसे बड़े पैमाने पर भारत में ही बनाया गया है) शामिल हैं।
ये समाधान सामान उठाने, निर्माण उपकरण, औद्योगिक उपयोग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें मुश्किल निर्माण वातावरण में भी भरोसा, उच्च दक्षता और मजबूती देने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के पार्ट्स एंड एग्रीगेट्स बिजनेस प्रमुख, श्री विक्रम अग्रवाल ने कहा, “बाउमा कॉनएक्सपो टाटा मोटर्स के कंपोनेंट्स पोर्टफोलियो की क्षमता को दिखाने का एक बड़ा मंच है। हमने भारत में बेहतरीन इंजीनियरिंग क्षमताएं विकसित की हैं।
हमारे इंजन, जनरेटर और एक्सल भारत में ही डिजाइन, विकसित और बनाए गए हैं ताकि ये सबसे कठिन स्थितियों में भी काम कर सकें। यह उद्योग लगातार और तेज काम करने के तरीकों की ओर बढ़ रहा है, इसलिए हमारे ग्राहकों को ऐसे समाधानों की जरूरत है जिन पर वे भरोसा कर सकें। हमारा ध्यान अपने कंपोनेंट्स पोर्टफोलियो को मजबूत करने और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने पर है, ताकि हम बेहतर एफिशिएंसी के साथ अधिक सुरक्षित उत्पाद दे सकें।”

By Business Bureau