21
Oct
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सिलीगुड़ी के वीनस मोड़ में राजधानी कोलकाता में नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की निंदा करते हुए इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ भाजयुमो कर्मियों को हिरासत में लिया। इस बीच भाजयुमो कर्मी एंव पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।