एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस क्विज जूनियर के 11 वें एडिशन में भारत के 600 से अधिक जिलों के 16,900 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया

भारत की प्रमुख प्राईवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कक्षा 8 और 9 के स्टूडेंट्स के लिए अपनी फ्लैगशिप पहल, एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस क्विज जूनियर के 11 वें एडिशन का आयोजन किया। इससे युवाओं के बीच इंश्योरेंस की जागरुकता और वित्तीय ज्ञान बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
2026 के एडिशन के लिए भारत के 4,850 स्कूलों के 16,900 से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सिक्किम के 11 शहरों से क्विज के लिए 43 स्कूलों के 120+ से अधिक स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ।
एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस क्विज जूनियर की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। तब से ही इसकी पहुँच का लगातार विस्तार हो रहा है। एक शहर के 18 स्कूलों से शुरू हुआ यह क्विज आज भारत में 1100 से अधिक शहरों तक फैल चुका है। पिछले दस सालों में 3 मिलियन से अधिक स्टूडेंट्स इससे जुड़े हैं और यह देश के युवाओं के बीच फाईनेंशियल लिटरेसी एवं इंश्योरेंस की जागरुकता बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन गया है।
इस बारे में सोमेश सुराना, जॉईंट प्रेसिडेंट – डिजिटल बिजनेस ग्रुप एवं मार्केटिंग, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कहा, ‘‘इंश्योरेंस आपको अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए तैयार करता है। हमारा मानना है कि इस बात की समझ कम उम्र से ही शुरू हो जानी चाहिए। हमारा यह सफर बहुत खास इसलिए रहा है क्योंकि इसमें अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स ने एक सी जिज्ञासा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। अपने 11वें एडिशन के साथ हमारा मकसद न केवल क्विज के लिए बेहतर प्रतियोगी तैयार करना है, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी का विकास करना भी है, जो जीवन की अनिश्चितताओं को लेकर ज्यादा जागरुक, आत्मविश्वास से भरी हुई और तैयार हो।’’
इस साल यह क्विज 10 भारतीय भाषाओं में कराया गया। क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 40 स्कूल स्थानीय भाषा के माध्यम के थे, जिससे प्रदर्शित होता है कि इस क्विज की पहुँच जमीनी स्तर तक है।
इस समय क्विज के प्राथमिक राउंड का आयोजन किया जा रहा है। इस राउंड की सर्वोच्च 32 टीमें वर्चुअल जोनल राउंड में ग्रांड फिनाले के लिए मुकाबला करेंगी। इसके बाद, 6 टीमों के बीच नेशनल टाईटल और फिजिकल ग्रांड फिनाले की प्रतियोगिता 22 सितंबर को मुंबई में होगी, जिसके साथ एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस क्विज जूनियर के 2026 एडिशन का समापन होगा।

By Business Bureau