सतत निर्माण समाधान देने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी केराकोल ने बताया है कि उसकी भारतीय इकाई ‘केराकोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को नामी पीएस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में एडहेसिव कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी और जानी-मानी अचल सम्पति कंपनी पीएस ग्रुप की तरफ से दिया गया है। यह जीत साफ दर्शाती है कि केराकोल इंडिया देश के बड़े अचल सम्पति डेवलपर्स के लिए एडहेसिव और कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस के मामले में एक भरोसेमंद पार्टनर बनी हुई है।
पीएस एक्सीलेंस अवार्ड एक ऐसा सम्मान है जो उन सप्लाई पार्टनर्स को प्रदान किया जाता है जो पीएस ग्रुप के आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं के व्यापक पोर्टफोलियो में उत्पाद प्रदर्शन, तकनीकी सहायता और व्यावसायिक विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करते हैं। यह सम्मान केराकोल इंडिया के काम करने के तरीके और उसकी शानदार मजबूती का प्रमाण है। इस कामयाबी में कंपनी के बेहतरीन एडहेसिव और ग्राउट सॉल्यूशंस, तुरंत मिलने वाली तकनीकी मदद और मजबूत लॉजिस्टिक्स सर्विस का बड़ा हाथ रहा है। यह पुरस्कार दोनों कंपनियों के बीच भरोसे, क्वालिटी और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कुछ बेहतरीन करने के साझा इरादे को दिखाता है।
इस अवॉर्ड के मिलने से केराकोल इंडिया ने पश्चिम बंगाल के मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। पीएस ग्रुप के बड़े रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को इस क्षेत्र के सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है। इन प्रोजेक्ट्स में केराकोल की खास H40 Gel एडहेसिव रेंज ने बेहद अहम् योगदान निभाया है। अपनी बेहतरीन वर्केबिलिटी, जेल टेक्नोलॉजी और अलग-अलग तरह की सतहों पर काम करने की खूबी की वजह से इस प्रोडक्ट ने टाइल्स, पत्थर और दूसरी सतहों को जोड़ने में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
कंपनी का मानना है कि यह पुरस्कार सिर्फ प्रोडक्ट्स की क्वालिटी के लिए नहीं है, बल्कि डेवलपर्स के साथ उसके मजबूत जुड़ाव का भी नतीजा है। केराकोल सिर्फ कंस्ट्रक्शन मटीरियल ही नहीं बेचती, बल्कि अपने ग्राहकों को तकनीकी सलाह, साइट पर जाकर मदद और अपने 50 साल से ज्यादा के वैश्विक अनुभव का फायदा भी पहुंचाती है।
केराकोल इंडिया के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, अबिसंका सिन्हा ने कहा, “यह अवॉर्ड हमारी टीम की रोज की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। हम सिर्फ प्रोडक्ट्स नहीं बेचते, बल्कि अपने क्लाइंट्स के साथ भरोसे का रिश्ता बनाते हैं। पीएस ग्रुप जैसे बड़े डेवलपर के साथ काम करने के लिए बेहतरीन क्वालिटी, तुरंत रिस्पॉन्स और शानदार सर्विस की जरूरत होती है। मुझे गर्व है कि हमारी कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स और टेक्निकल टीम ने हर बार उम्मीद से बेहतर काम करके दिखाया। हमारा मानना है कि हर काम भरोसा जीतने का एक मौका होता है और यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हम सही रास्ते पर हैं।”
कंपनी के मुताबिक, यह पुरस्कार भारत के बड़े अचल सम्पति डेवलपर्स के साथ लंबे समय का रिश्ता बनाने की उसकी रणनीति को और मजबूत करता है। तकनीकी मजबूती, भरोसेमंद प्रोडक्ट्स और आज के दौर के कंस्ट्रक्शन की बदलती जरूरतों को समझते हुए केराकोल अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही है। कंपनी का मानना है कि पीएस एक्सीलेंस अवॉर्ड जैसे सम्मान न सिर्फ उसकी कामयाबी को दर्शाते हैं, बल्कि आगे और बेहतर काम करने का हौसला भी देते हैं।
