जॉनसन्स®️ बेबी ने प्रस्तुत की नई मिल्क एंड राइस रेंज, ‘पोषण का पहला स्पर्श’ कैम्पेन में डाला इसकी खूबियों पर प्रकाश

दुनिया के नंबर 1 बेबी केयर ब्रांड ‘जॉनसन्स बेबी’ ने अपनी एक नई रेंज पेश की है, ‘जॉनसन्स बेबी मिल्क एंड राइस रेंज’। इसे खास तौर पर मिल्क प्रोटीन और राइस ब्रान के प्रोटीन से बनाया गया है, जो बच्चे की नाजुक त्वचा को भरपूर पोषण और कोमल देखभाल देते हैं। बेबी को पहली बार ठोस आहार खिलाने की पारंपरिक भारतीय रस्म ‘अन्नप्राशन’ या ‘मुखे भात से प्रेरित होकर, जॉनसन्स बेबी ने अपने ‘फूड फॉर स्किन रिचुअल’ के ज़रिए इस सांस्कृतिक परंपरा को स्किनकेयर के एक नए नज़रिए से पेश किया है। इस कैम्पेन के ज़रिए ब्रांड बता रहा है कि, जिस तरह आप बेबी के आंतरिक स्वास्थ्य के लिए पहले ठोस आहार के रूप में दूध और चावल को चुनते हैं, ठीक उसी तरह जॉनसन्स की नई ‘मिल्क एंड राइस’ रेन्ज उन्हीं प्राकृतिक चीज़ों की अच्छाई से बेबी की नाजुक त्वचा को बाहर से भी पूरा पोषण देगी।

जॉनसन्स बेबी की नई ‘मिल्क एंड राइस’ रेन्ज मिल्क प्रोटीन और राइस एक्सट्रैक्ट्स की अच्छाइयों से भरपूर है, जिसमें विटामिन ई, ग्लिसरीन और एक मल्टीविटामिन कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। इसे खास तौर पर नवजात बेबी की बेहद नाजुक त्वचा की सुरक्षा परत को पोषण देने और उसे सुरक्षित रखने के साथ-साथ लंबे समय तक नमी बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। स्किनकेयर के एक पूरे रूटीन को ध्यान में रखकर बनाई गई इस रेन्ज में साबुन, वॉश एंड शैम्पू, लोशन और फेस एंड बॉडी क्रीम शामिल हैं। इसके सभी प्रोडक्ट्स चिकित्सकीय रूप से कोमल, पीएच बैलेंस्ड और हाइपोएलर्जिक प्रमाणित हैं। इस रेन्ज का ‘नरिशिंग मिल्क एंड राइस लोशन’ और ‘फेस एंड बॉडी क्रीम’ अपनी हल्की और त्वचा में तेज़ी से समा जाने वाली फॉर्मूलेशन के जरिए 24 घंटे तक नमी देते हैं, जो त्वचा को रूखेपन से बचाते हुए उसकी प्राकृतिक नमी की परत को और मज़बूत बनाते हैं।

इस लॉन्च को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए, जॉनसन्स बेबी ने एक कैम्पेन फिल्म जारी की है। इसकी कहानी बेबी के अन्नप्राशन के दौरान बुनी गई है। यह एक महत्वपूर्ण रस्म हर भारतीय परिवार में बड़े उत्साह से मनाई जाती है। फिल्म हर घर से जुड़े लगने वाले पल को खूबसूरती से दर्शाती है, जहाँ दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआ और परिवार के अन्य सदस्य बेबी को पहला निवाला खिलाने का सौभाग्य पाने के लिए आपस में प्यार भरी होड़ लगा रहे हैं। इस खुशनुमा चहल-पहल के बीच, माँ अपने बेबी के साथ एक शांत और दिल को छू लेने वाला पल बिताती नज़र आती है। वह इस बात को महसूस करती है कि दूध और चावल तो पहले दिन से ही उसके बेबी के पोषण के सफर का हिस्सा रहे हैं—बेबी की नाजुक त्वचा की देखभाल करने से लेकर आहार के इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक। कहानी के अंत में जॉनसन्स बेबी की नई ‘मिल्क एंड राइस’ रेन्ज को पेश किया जाता है, जो ‘पोषण का पहला स्पर्श’ देने में ब्रांड की अनोखी भूमिका को उजागर करती है।

नए अभियान पर बात करते हुए, जॉनसन्स बेबी के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर, पीयूष उनिक्कत ने कहा, “पीढ़ियों से, भारतीय परिवारों में बेबी के पोषण के लिए दिए जाने वाले पहले आहारों में दूध और चावल पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया जाता रहा है। ‘पोषण का पहला स्पर्श’ अभियान के ज़रिए, जॉनसन्स बेबी पोषण के इसी विचार को आहार से आगे बढ़ाकर बाहरी त्वचा की देखभाल तक ले जाता है और इस सांस्कृतिक परंपरा का जश्न मनाता है। इन्हीं गुणकारी तत्वों से प्रेरित होकर, जॉनसन्स बेबी ‘मिल्क एंड राइस’ रेन्ज को इस तरह तैयार किया गया है जो पहले ही दिन से बेबी की नाजुक त्वचा की सुरक्षा परत को पोषण दे और उसे सुरक्षित रखे। यह उन उत्पादों को बनाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिन पर माता-पिता बेबी के पहले स्पर्श से ही पूरा भरोसा कर सकें।”

यह अभियान सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा। स्थानीय समुदायों के बीच एक सार्थक संवाद बनाने के लिए प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी करके इसे और बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। इसके ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा माता-पिता तक जॉनसन्स बेबी की नई ‘मिल्क एंड राइस’ रेन्ज द्वारा दी जाने वाली देखभाल, पोषण और कोमल सुरक्षा की जानकारी पहुँचाई जाएगी। साथ ही, देशभर के इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से देखभाल, पोषण और कोमल सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण संदेश को पूरे देश के माता-पिता तक पहुँचाया जाएगा।

By Business Bureau