रणवीर सिंह द्वारा सह-स्थापित एबीडी माएस्‍ट्रो ने ओडिशा में अपनी लग्ज़री और प्रीमियम शराबें लॉन्च कीं

एलाईड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) की सुपर-प्रीमियम और लग्ज़री शराब कंपनी एबीडी माएस्‍ट्रो प्राइवेट लिमिटेड ने आज ओडिशा बाजार में कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने भुवनेश्वर में अपनी चार प्रीमियम उत्पादों – एओडीएच आइरिश व्हिस्‍की, वुडबर्न्‍स कंटेम्‍परेरी इंडियन माल्‍ट व्हिस्‍की, यलो डिज़ाइनर व्हिस्‍की और रंगीला कंटेम्‍परेरी इंडियन वोदका की शुरुआत की है।

यह लॉन्च एबीडी माएस्‍ट्रो के लिए एक बड़ा कदम है। कंपनी अब उच्‍च संभावना वाले बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। यह कदम कंपनी के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें वो भारतीय उपभोक्ताओं के बदलते स्वाद के हिसाब से सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव वाली आधुनिक लग्ज़री अल्कोहल बनाना चाहती है।

सुपरस्टार अभिनेता और उद्यमी रणवीर सिंह कंपनी के को-फाउंडर और सृजनात्मक साथी हैं। उनकी भागीदारी के साथ एबीडी माएस्‍ट्रो लग्ज़री शराब को नया, तरोताजा और आधुनिक रूप दे रही है। कंपनी का ध्यान उन ब्रांड्स पर है जो बेहतरीन शिल्‍प, अलग पहचान और प्रामाणिक कहानियों वाले हों। 

ओडिशा में एबीडी माएस्‍ट्रो का संग्रह चार अलग-अलग ब्रांड्स को एक साथ लाता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी एक अनूठी पहचान है। एओडीएच आइरिश व्हिस्की ट्रिपल डिस्टिलेशन प्रक्रिया के जरिए अपनी स्मूथनेस और शिल्प कौशल पेश करती है; वुडबर्न्‍स कंटेम्‍परेरी इंडियन माल्‍ट व्हिस्की, पहले से ही दुनिया के सबसे सम्मानित और मान्यता प्राप्त पुरस्कार जीत रही है; येलो डिजाइनर व्हिस्की, आधुनिक भारतीय स्वादों के लिए तैयार स्कॉच और इंडियन माल्ट्स का एक शानदार क्रॉस-कॉन्टिनेंटल फ्यूजन है; और ‘रंगीला’ कंटेम्‍परेरी इंडियन वोदका, एक मजेदार और बेहतरीन ब्रांड अनुभव के माध्यम से हमारे देश की जीवंत भावना का जश्न मनाती है।

भुवनेश्वर में आयोजित एक लॉन्च कार्यक्रम में ओडिशा में एबीडी माएस्ट्रो के इस सफर की शुरुआत की घोषणा करते हुए, एबीडी माएस्ट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर, विक्रम बसु ने कहा, “ओडिशा ने हमेशा हुनर और कला की कद्र की है। इसने पूरी दुनिया को पट्टचित्र, पिपली का पैचवर्क, चांदी की तारकशी, कोटपाड़ और इकत जैसी खूबसूरत कलाकृतियाँ दी हैं। ओडिशा के लोगों में नई और अनोखी चीज़ों को समझने की बहुत अच्छी समझ है। हमारी ड्रिंक्स और अनुभवों की दुनिया में, ओडिशा हमारे लिए सबसे खास है। हमने अपने सभी ब्रांड्स को इस तरह तैयार किया है, जो दुनिया भर की कला और आज के ज़माने के लग्जरी अंदाज़ को एक साथ ला सके। चाहे वह ‘एओडीएच’ का हल्का और बेहतरीन स्वाद हो, ‘रंगीला’ का मजेदार अंदाज़, ‘वुडबर्न्स’ का कुछ नया अनुभव कराने का तरीका हो या फिर ‘येलो’ का कड़क अंदाज़—हमारा मकसद आपके हर दिन के जश्न को और खास बनाना तथा आपकी बदलती पसंद को पूरा करना है।”

By Business Bureau