नागालैंड में मजबूत कर प्रशासन और राजस्व संग्रह पर जोर

नागालैंड का कर राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 170.47 करोड़ रुपये बढ़कर 1,597.51 करोड़ रुपये हो गया। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के कर संग्रह में साल-दर-साल 11.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कोहिमा स्थित लोक भवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच हुई समीक्षा बैठक में राजस्व प्रदर्शन, GST संग्रह, कर अनुपालन और प्रवर्तन उपायों की समीक्षा की गई। राज्य के कर राजस्व में GST सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में GST से 1,181.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो कुल कर संग्रह का करीब 74 प्रतिशत है। जुलाई 2026 तक चालू वित्त वर्ष में GST संग्रह 450.35 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। हालांकि, विभाग ने कर प्रशासन के सामने कर्मचारियों की कमी, IT ढांचे को नियमित रूप से अपग्रेड करने की जरूरत और करदाताओं की बढ़ती संख्या के कारण बढ़ते कार्यभार जैसी चुनौतियों को भी रेखांकित किया। विजन 2063 एंड बियॉन्ड’ के तहत विभाग ने 2030 तक 2,400 करोड़ रुपये से अधिक कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा 2038 तक 5,000 करोड़, 2047 तक 11,000 करोड़ और 2063 तक 50,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्यपाल यादव ने पारदर्शी कर प्रशासन, बेहतर अनुपालन और मजबूत राजस्व संग्रह पर जोर दिया।

By nanika