सिलीगुड़ी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद, खिलाड़ियों व कोचों ने खोला मोर्चा

सिलीगुड़ी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रशासनिक कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और खिलाड़ियों के अधिकारों को लेकर विवाद गहरा गया है। एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों के एक धड़े, कोचों और खेल प्रेमियों ने संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया का रुख किया है। आज सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एसोसिएशन के सामने कई मांगें और तीखे सवाल रखे।प्रशासनिक पारदर्शिता और चुनाव पर उठे सवालप्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सिलीगुड़ी कभी उत्तर बंगाल के सबसे महत्वपूर्ण टेबल टेनिस केंद्रों में से एक माना जाता था। लेकिन वर्तमान में एसोसिएशन के प्रशासनिक कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

उनका मुख्य आरोप है कि लंबे समय से एक ही व्यक्ति महासचिव (जर्नल सेक्रेटरी) के पद पर काबिज हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पूरी तरह खत्म हो गई है। इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची, मताधिकार और चुनाव समिति के गठन को लेकर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।वित्तीय गड़बड़ी और सरकारी अनुदान पर आरोपप्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन की वित्तीय व्यवस्था पर भी उंगली उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खिलाड़ियों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन), वित्तीय खातों के विवरण, विभिन्न टूर्नामेंटों में भाग लेने के अवसरों और सरकारी अनुदान (गवर्नमेंट फंड) के इस्तेमाल में कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से मांग की है कि उत्तर बंगाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने की मांगमंच से मांग उठाई गई कि अनुभवी कोचों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के सुझावों को महत्व देते हुए एसोसिएशन में एक पारदर्शी, लोकतांत्रिक और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। साथ ही खिलाड़ियों के विकास, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी अपील की गई।व्यक्तिगत विरोध नहीं, खेल का विकास है लक्ष्यप्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद प्रतिनिधियों ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष या गुट को निशाना बनाना नहीं है; बल्कि वे केवल सिलीगुड़ी के टेबल टेनिस के विकास के लिए एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की स्थापना करना चाहते हैं ताकि खेल और खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

By Sonakshi Sarkar