ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: आरोपी के घर की फर्श खोदकर लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक घर की फर्श खोदकर लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। आरोपी पेशे से टोटो (ई-रिक्शा) चालक है, लेकिन वह लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए टोटो चलाता था, इस बात की भनक पड़ोसियों को भी नहीं थी। जैसे ही पुलिस की टीम टोटो चालक के घर पहुंची, पड़ोसी दंग रह गए। वहीं, जब पुलिस ने उसके कमरे की फर्श को खोदना शुरू किया, तो वहां का नजारा देखकर खुद पुलिस अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।यह सनसनीखेज मामला नदिया जिले के कालीगंज का है, जिसके बाद से इलाके में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में टोटो चालक साद्दाम हुसैन शेख और उसके बेटे अख्तर शेख को गिरफ्तार किया है। साद्दाम का घर कालीगंज थाना क्षेत्र के बड़चांदघर ग्राम पंचायत के खड़ेल माठ इलाके में है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारीपुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साद्दाम हुसैन शेख ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर कालीगंज पुलिस के साथ भारी पुलिस बल ने अचानक साद्दाम के घर पर छापेमारी की और पूरे इलाके को घेर लिया। जब पुलिस ने उसके कमरे की फर्श खोदी, तो वहां से ₹32 लाख नकद बरामद हुए। सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि फर्श के नीचे से 500 ग्राम से अधिक हेरोइन सहित भारी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद से कालीगंज इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।पुलिस अधीक्षक का बयान और बरामदगी का विवरणकृष्णनगर पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) अतुल वी. ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कालीगंज थाने की मीराबाजार आर.ओ.पी. (ROP) ने एक विशेष अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गईं:नकद राशि: ₹32,14,290 (बत्तीस लाख चौदह हजार दो सौ नब्बे रुपये)हेरोइन: 544 ग्रामकाला पाउडर (‘चाइना कॉर्ड’): 1 किलोग्राम 584 ग्रामसफेद पाउडर (‘गोड़ानी’): 297 ग्रामसोडियम कार्बोनेट एनहाइड्रस: 4 किलोग्राम 833 ग्रामपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा 21(C)/29 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर इस ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

By Sonakshi Sarkar