West Bengal

भाई फोटा के बाद अब बहन फोटा का आयोजन

भाई फोटा के बाद अब बहन फोटा का आयोजन

भाई फोटा नहीं, अब बहन फोटा के आयोजन के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे की मंगलकामना की। शुक्रवार सुबह मालदा के एल आईसी मोड़ इलाके के एक पार्क में बहन फोटा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कालेज की छात्राओं, शिक्षिकाओं सहित गृहिणियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को टिका लगा कर उनकी मंगलकामना की। महिलाओं ने इस दौरान कोरोना से मुक्ति और शांति की कामना की।कार्यक्रम के आयोजकों में से एक श्रेयश्री दे ने बताया कि कुछ वर्षों से हम बहन फोटा का आयोजन करते आ रहे हैं। काली पूजा के दो दिन बाद जिस तरह भाई…
Read More
दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट ने निगम के समक्ष किया प्रदर्शन

दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट ने निगम के समक्ष किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी नगर‌ निगम में जल्द चुनाव कराने की मांग पर दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट ने निगम के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर दिया। साथ ही उन्होंने डेंगू पर नियंत्रण सहित अन्य मांगें भी उठाईं। वाम नेता जी चक्रवर्ती के नेतृत्व में वर्तमान प्रशासक मंडली के विरोध काम में लापरवाही और अपनी इच्छा के अनुसार वार्ड कोआर्डिनेट रो को काम देने के उन्होंने आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने शहर के लोगों के हित में जल्द निगम चुनाव कराने की‌मांग की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद निगम के सचिव को एक ज्ञापन भी उन्होंने सौंपा।
Read More
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सोमवार सुबह घने कुहासे के कारण बस के साथ हुई टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई। घटना माथाभांगा-2 ब्लॉक के लतापता ग्राम पंचायत के कुशियारबाड़ी के फलां काटा कूचबिहार 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे इस्लामपुर जा रही एक बस के साथ जटेश्वर से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम विश्वजीत बर्मन बताया गया है। वह जटेश्वर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज‌ दिया है।
Read More
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने खोला “हाउस ऑफ ऑनर”, हेल्पलाइन जारी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए "सम्मान का घर " नामक एक मनोरंजन क्लब शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से घर में अकेले रह रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस "हाउस ऑफ ऑनर" के सदस्य बन सकते हैं। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर 8388997566 पर कॉल करने पर नजदीकी थाने का नोडल अधिकारी उनके घर जाकर सारी जानकारी जुटाएगा और उन्हें इस घर का सदस्य बनाएगा. इतना ही नहीं यहाँ के सदस्यों की किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए आज पुलिस की…
Read More
बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके माता-पिता को पीटा

बेटी को पीटने का विरोध करने पर विवाहिता के सास-ससुर और देवर ने उसके माता-पिता को पीट कर घायल‌ कर दिया। रविवार रात घटना कालियाचक थाना के लालूटोला इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, घायलों के नाम विनय चंद्र दास और गायत्री दास हैं। दस वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी विवेकानंद दास के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विभिन्न कारणों से उसके सास-ससुर और देवर उस पर अत्याचार करने लगे। रविवार रात भी उनकी बेटी को पीटा गया। फोन पर जानकारी पाकर विनय…
Read More