01
Dec
राज्य की सिंचाई व उत्तर बंगाल विकास राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने बुधवार को कालियाचक -2 ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए आधिकारिक तौर पर आधारशिला रखी| मंत्री सबीना यास्मीन ने बुधवार को कालियाचक -2 प्रखंड के मोथाबाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित एक समारोह में फीता काटकर और नारियल फोड़कर नई सड़क का शिलान्यास किया| इस अवसर पर मंत्री के अलावा कालियाचक 2 ब्लॉक के बीडीओ रमल सिंह बिरडी, बांगिटोला ग्रामीण अस्पताल बीएमओएच डॉ कौशिक मिस्त्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नजरूल इस्लाम, गंगाप्रसाद ग्राम पंचायत प्रमुख गोलम किबरिया और अन्य भी मौजूद थे|…
