West Bengal

गैस सिलेंडर का संकट: गहरे समुद्र में नहीं जा पा रहे मछुआरे, ट्रॉलरों के फंसने की आशंकारायदिघी

गैस सिलेंडर का संकट: गहरे समुद्र में नहीं जा पा रहे मछुआरे, ट्रॉलरों के फंसने की आशंकारायदिघी

पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र के रायदिघी में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण समुद्री मछुआरों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सिलेंडर उपलब्ध न होने की वजह से कई ट्रॉलर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जा पा रहे हैं। इस स्थिति ने ट्रॉलर मालिकों और मछुआरों पर भारी आर्थिक दबाव डाल दिया है।आमतौर पर ट्रॉलरों पर खाना पकाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है; सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से मछुआरे गैस सिलेंडरों पर ही निर्भर रहते हैं। एक ट्रॉलर में लगभग 15 से अधिक मछुआरे होते हैं और उन्हें समुद्र में…
Read More
बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे

 पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। यहां पर 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। यहां पर मतगणना 4 मई को होगी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों चुनाव आयुक्त सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। बता दें कि आयोग इस माह इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा ले चुका है। आयोग ने इन राज्यों में राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों…
Read More
युद्ध की मार और गैस संकट से ‘माँ कैंटीन’ पर लगा ताला; मुरी खाकर दिन काट रहे सैकड़ों असहाय और दृष्टिहीन

युद्ध की मार और गैस संकट से ‘माँ कैंटीन’ पर लगा ताला; मुरी खाकर दिन काट रहे सैकड़ों असहाय और दृष्टिहीन

ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का सीधा और दर्दनाक असर अब बशीरहाट के गरीबों की थाली पर पड़ने लगा है। ईंधन संकट और एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट 'माँ कैंटीन' पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार (11 मार्च) से जारी इस गतिरोध के कारण बशीरহাট टाउन हाई स्कूल के पास स्थित इस कैंटीन से हर दिन पेट भरने वाले सैकड़ों असहाय, दृष्टिहीन और दिहाड़ी मजदूर भूखे पेट लौटने को मजबूर हैं। बशीरहाट नगर पालिका द्वारा संचालित इस कैंटीन की सुपरवाइजर सुनंदा पुजारी और उनके साथियों ने बताया कि युद्ध…
Read More
बंगाल में मौसम का मिजाज बदला: उत्तर से दक्षिण बंगाल तक बारिश का अलर्ट, तपिश से मिली

बंगाल में मौसम का मिजाज बदला: उत्तर से दक्षिण बंगाल तक बारिश का अलर्ट, तपिश से मिली

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी है। फाल्गुन की विदाई और चैत्र की शुरुआत में आए इस बदलाव से चिपचिपी गर्मी कम हुई है, हालांकि हवा में नमी बरकरार है।अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आगामी मंगलवार तक छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में आज बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान में बहुत…
Read More
बशीरहाट में गैस संकट का हाहाकार: इजरायल-ईरान युद्ध के असर से 3000 में से सिर्फ 500 ऑटो सड़कों पर, ब्लैक मार्केटिंग तेज

बशीरहाट में गैस संकट का हाहाकार: इजरायल-ईरान युद्ध के असर से 3000 में से सिर्फ 500 ऑटो सड़कों पर, ब्लैक मार्केटिंग तेज

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का परोक्ष प्रभाव अब उत्तर 24 परगना के बशीरहाट अनुमंडल (Sub-division) की परिवहन व्यवस्था पर बुरी तरह पड़ने लगा है। कमर्शियल गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के कारण हजारों परिवारों की जीविका संकट में है। आलम यह है कि बशीरहाट और सुंदरवन के विभिन्न रूटों पर चलने वाले 3000 ऑटों में से अब केवल 500 ऑटो ही सड़कों पर उतर पा रहे हैं। ऑटो चालकों के अनुसार, कमर्शियल गैस की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। जो गैस पहले 72 रुपये प्रति किलो मिलती थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 130 रुपये…
Read More