West Bengal

कोरोना महामारी के कारण गंगासागर मेले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब

कोरोना महामारी के कारण गंगासागर मेले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण इस साल गंगा सागर मेले को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि क्या मेला बंद करना संभव है? राज्य क्या चाहता है? कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि राज्य इस स्थिति में आम आदमी के हित में और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगा। गुरुवार को राज्य की ओर से महाधिवक्ता जवाब देंगे। यह…
Read More
जरूरतमंदों में बांटे शीत वस्त्र

जरूरतमंदों में बांटे शीत वस्त्र

नये वर्ष में जम कर ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए बामनगोला कृषि बाजार कल्याण समिति के सदस्य गर्म कपड़े लेकर हाजिर हुए। बुधवार को मालदा के बामनगोला के तितपुर कृषि मंडी में जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरण किया गया। समिति की ओर से इस दिन 200 महिला पुरुषों को शीत वस्त्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बामनगोला पंचायत समिति के सभापति सिरीन अख्तर बानो, बामनगोला ब्लॉक के अधिकारी राजू कुंडू, ब्लॉक कृषि अधिकारी इन्द्रनील सेन शर्मा और विशिष्ठ समाजसेवी अशोक सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।
Read More
बंगाल में निगम चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन जमकर उड़ी प्रोटोकॉल की धज्जियां

बंगाल में निगम चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन जमकर उड़ी प्रोटोकॉल की धज्जियां

पश्चिम बंगाल के आसनसोल, सिलीगुड़ी, चंदननगर व विधाननगर नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं। नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों के साथ भारी संख्या में भीड़ पहुंचीं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।  पश्चिम बंगाल की सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में सोमवार से आंशिक लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। भीड़ जुटाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में नामांकन केंद्रों पर कोविड…
Read More
24 घंटे में 100 से अधिक डॉ कोरोना पॉजिटिव, अकेले कोलकाता में हफ्ते में 10 हजार के करीब मामले

24 घंटे में 100 से अधिक डॉ कोरोना पॉजिटिव, अकेले कोलकाता में हफ्ते में 10 हजार के करीब मामले

ओमीक्रोन के खतरे के बीच देश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के कोरोना केस में भी लगातार वृद्धि हो रही है। कोलकाता के तीन अलग-अलग अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य विभाग एक बुलेटिन के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान अकेले राजधानी कोलकाता में नौ हजार 752 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा हैं। एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य…
Read More
मालदा के डीएम , उनकी पत्नी एंव अतिरिक्त जिलाधिकारी कोरोना की चपेट में

मालदा के डीएम , उनकी पत्नी एंव अतिरिक्त जिलाधिकारी कोरोना की चपेट में

मालदा के जिलाधिकारी एवं उनकी  पत्नी  कोरोना की चपेट में आ गए हैं  | इतना ही नहीं  अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य ) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग से मालदा के जिलाधिकारी , उनकी पत्नी एंव अतिरिक्त  जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर जारी होने के बाद  प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा है|  हालांकि जिले के ये दो उच्च अधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेक्ट बिल्डिंग में नहीं दिखे|  मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन के दो अधिकारी इस समय होम आइसोलेशन में हैं। जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा और उनकी पत्नी…
Read More