West Bengal

बुद्धदेव भट्टाचार्य के सम्मान लौटाने पर हो रही है ओछी राजनीति : सुकांत

बुद्धदेव भट्टाचार्य के सम्मान लौटाने पर हो रही है ओछी राजनीति : सुकांत

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा केंद्र सरकार से मिलने वाले पद्म पुरस्कार को स्वीकार नहीं करने को लेकर हो रही राजनीति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि भट्टाचार्य का सम्मान स्वीकार नहीं करने को लेकर निचले दर्जे की राजनीत हो रही है ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। सामाजिक और प्रशासनिक योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मभूषण सम्मान देने का निर्णय लिया है। पुरस्कार लेना नहीं लेना उनका व्यक्तिगत अधिकार है और इस पर जो राजनीत हो रही…
Read More
बंगाल भाजपा में तकरार तेज, निलंबित नेताओं ने कहा-‘वर्तमान नेतृत्व में ममता से मुकाबले की ताकत नहीं

बंगाल भाजपा में तकरार तेज, निलंबित नेताओं ने कहा-‘वर्तमान नेतृत्व में ममता से मुकाबले की ताकत नहीं

पश्चिम बंगाल भाजपा में तकरार तेज हो गई है। पार्टी के खिलाफ लगातार विद्रोही सुर अपनाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार और रितेश तिवारी ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश नेतृत्व पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वर्तमान नेतृत्व के पास ममता बनर्जी से मुकाबले की ताकत नहीं है। इन दोनों नेताओं को पार्टी ने पहले ही कारण बताओ नोटिस दिया है।दोनों ने आरोप लगाया कि बंगाल बीजेपी नेतृत्व के कुछ नेताओं का तृणमूल से सांठगांठ है और कुछ भाजपा नेताओं को ममता बनर्जी के आशीर्वाद से नौकरी मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव…
Read More
वेब सीरीज में काम के नाम पर कोलकाता में अश्लील फिल्मों की शूटिंग

वेब सीरीज में काम के नाम पर कोलकाता में अश्लील फिल्मों की शूटिंग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर अश्लील फिल्मों की शूटिंग का मामला प्रकाश में आया है। यहां के न्यू टाउन इलाके में आरोप है कि वेब सीरीज में काम करने के बहाने एक युवक के जबरदस्ती अश्लील वीडियो और फोटो बनाए गए। यहां तक कि ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह न्यू टाउन थाने में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि शोभा बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगे हैं कि उसने एक 30 वर्षीय युवक को वेब सीरीज में…
Read More
राज्य के सभी जिलों में ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस जांच सेंटर स्थापित करने की कवायद

राज्य के सभी जिलों में ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस जांच सेंटर स्थापित करने की कवायद

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना "सेफ ड्राइव, सेव लाइफ" को सफल बनाने के लिए बंगाल सरकार ने वाहनों की फिटनेस चेकिंग के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में एक आटोमेटेड इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका लाभ होगा कि सड़कों पर चल रहे किसी वाहन में यांत्रिक खराबी का पता लगाया जा सकेगा। हाल ही में, राज्य प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को स्वचालित फिटनेस सेंटर स्थापित करने के लिए भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी की मानें तो अब तक वाहनों को ‘मैन्युअली’ चेक किया जाता है कि उसमें कहीं…
Read More
बीटिंग रिट्रीट से अंग्रेजी धुन हटाए जाने से भड़की तृणमूल

बीटिंग रिट्रीट से अंग्रेजी धुन हटाए जाने से भड़की तृणमूल

 तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने इस साल होने वाले बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम से "अबाइड विद मी" धुन को हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। डेरेक ने ट्वीट किया, "मैंने बहुत सोचा, लेकिन शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जब मैंने कभी चर्च में या चैपल में अबाइड विद मी धुन को सुना होगा। जब मैं स्कूल में था उस वक्त से हर साल दिल्ली में हाई स्ट्रीट पर बीटिंग रिट्रीट के दौरान एक बार जरूर सुनता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, आखिर हम गुड गवर्नेंस डे मनाने वालों…
Read More