West Bengal

सुकांत को रास नहीं आई ममता की सौजन्यता, धन्यवाद देकर भी कसा तंज

सुकांत को रास नहीं आई ममता की सौजन्यता, धन्यवाद देकर भी कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सौजन्यता भी रास नहीं आ रही है। कोरोना पीड़ित मजूमदार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन किया था और उनकी सेहत के बारे में खोज खबर ली थी। बनर्जी ने मजूमदार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। रविवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री के साथ मजूमदार की करीब ढाई मिनट तक बातचीत हुई थी और फोन पर सुकांत ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया था। अब सोमवार को सुकांत मजूमदार ने एक फेसबुक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फोन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार तो…
Read More
डीजीसीआई ने बंगाल में कोरोना की नई दवा को दी मंजूरी

डीजीसीआई ने बंगाल में कोरोना की नई दवा को दी मंजूरी

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच सरकार ने पश्चिम बंगाल में कोरोना प्रबंधन के लिए डीसीजीआई द्वारा अनुमोदित दवाओं यानी एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी और मोलनुपिरवीर के इस्तेमाल को मंजूरी दे‌ दी है। एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी और मोलनुपिरवीर - डीसीजीआई द्वारा हाल ही में स्वीकृत एंटी-वायरल गोली को शहर के कई डॉक्टरों द्वारा कोरोना पीड़ित  वयस्क रोगियों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए सिफारिश की है।  जिनके रोग कीप्रगति का उच्च जोखिम है उनके लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों उपचार विकल्पों ने वायरल वेरिएंट में…
Read More
विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

गोसाईपुर के फरवानी जोत विवेकानन्द क्लब द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को मानते हुए विवेकानन्द की 160वीं जयंती मनाई गई। इस दिन क्लब प्रांगण झंडा फहराया गया, स्वामीजी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय गान के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्वामीजी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब के सभापति पद्मनाथ सिंह, क्लब के सचिव कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह, राजू बर्मन, कृष्ण बर्मन, विष्णु सिंह, हिमांशु सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Read More
नमाज़ के समय शोर मचाने का विरोध करने पर परिवार के तीन लोगों को पीटा

नमाज़ के समय शोर मचाने का विरोध करने पर परिवार के तीन लोगों को पीटा

नमाज़ के समय शोर मचाने का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को बदमाशों ने पीट दिया। उनके हमले पिता के साथ उनके दोनों बेटे भी घायल‌ हो गए। उन्हें पहले रतुआ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर रात में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घायलों के नाम कुद्दश शेख़ (67), एशारूद्दीन शेख (42) और नसीरूद्दीन शेख (35) हैं। वह रतुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को परिवार के सभी सदस्य नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान घर के सामने 10-12 बच्चे खेलने के साथ काफी शोर…
Read More
बाजार में बिना मास्क पहने बाजार पहुंचने वालों का रात में भी होगा कोराना टेस्ट, संक्रमित होने पर भेजा जायेगा कोविड अस्पताल

बाजार में बिना मास्क पहने बाजार पहुंचने वालों का रात में भी होगा कोराना टेस्ट, संक्रमित होने पर भेजा जायेगा कोविड अस्पताल

बिना मास्क के बाजार आये दो लोगों का कोरोना टेस्ट करने के बाद पॉजिटिव पाये जाने के बाद जलपाईगुड़ी में आतंक फैल गया। जलपाईगुड़ी में दिन कुछ दिनो से बिना मास्क के बाहर निकले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। सोमवार रात को जलपाईगुड़ी के भीड़भाड़ वाले इलाके के एक‌शॉपिंग मॉल के सामने कोरोना टेस्ट क काम शुरू किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों संग कोतवाली थाना की पुलिस को लेकर जलपाईगुड़ी सदर महकमा शासक सुदीप पाल, पालिका प्रशासनिक बोर्ड की चेयरपर्सन पापिया पाल, वाइस चेयरमैन सैकत चटर्जी, संदीप महतो सहित अन्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मियों से…
Read More