West Bengal

लापता युवक का फूलबाड़ी ‌कैनल से मिला शव

लापता युवक का फूलबाड़ी ‌कैनल से मिला शव

गुरुवार को एक‌ लापता‌ युवक ‌का शव फूलबाड़ी कैनल से बरामद किया गया। परिवार का दावा है कि प्रेम संबंधों को लेकर यह घटना घटी है। एनजेपी थाने की पुलिस मामले ‌की जांच में जुट गई है। इधर एक फरवरी से ही फूलबाड़ी के पश्चिम धानतला के 29 वर्षीय युवक आइबुल इस्लाम। वह एक पेट्रोल पंप पर काम क‌रता था। काफी खोज के बाद पांच फरवरी को एनजेपी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस को आईबुल का चप्पल फूलबाड़ी कैनल के पास मिला। इससे पुलिस को संदेह हुआ…
Read More
क्लब के मैदान के गेट का तोड़कर उसे अवैध रूप से इस्तेमाल करने का पुलिस पर आरोप

क्लब के मैदान के गेट का तोड़कर उसे अवैध रूप से इस्तेमाल करने का पुलिस पर आरोप

क्लब के मैदान के गेट का ताला तोड़ कर अवैध रूप से उसमें बड़ी गाड़ी को प्रवेश करा कर उसमें लाये गये 12 ऊंटों को रखने का आरोप जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस पर लगा है। इसे लेकर पुलिस के खिलाफ क्लब प्रबंधन ने अदालत जाने का फैसला लिया है। जलपाईगुड़ी और उत्तर बंगाल का  जलपाईगुड़ी यंग मेन्स एसोसिएशन (जवाईएमए) एक विख्यात क्लब है। रात के अंधेरे में क्लब के गेट का ताला तोड़कर खेल के मैदान में ऊंटों को रख कर मैदान को खराब करने का क्लब ने आरोप लगाया है। घटना को लेकर विभिन्न खेल जगत में चर्चा…
Read More
नाबालिग की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

नाबालिग की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी के रथखोला में नाबालिग की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बंद होटल के सुरक्षाकर्मी और एक चाय दुकानदार जगदीश व्यापारी हैं। मंगलवार रात शव बरामद होने के बाद बुधवार को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद शव को रथखोला लाया गया था। नाबालिग के शव को देखने के भारी भीड़ उमड़ी थी। जिसे देखते हुए मौके कर अतिरिक्त पुलिस बल उतारा गया था। साथ ही मौके पर पुलिस सुपर, ग्रामीण डीएसपी, नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा के सीआई उपस्थित थे। इधर नाबालिग के परिजनों से भाजपा विधायक आनन्दमय बर्मन मिले। जिला…
Read More
तृणमूल संचालित पंचायत कार्यालय में ताला जड़ तृणमूलकर्मियों ने ही किया प्रदर्शन

तृणमूल संचालित पंचायत कार्यालय में ताला जड़ तृणमूलकर्मियों ने ही किया प्रदर्शन

किसानों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ तृणमूल पंचायत कार्यालय में ताला जड़ कर तृणमूल कर्मियों ने ही प्रदर्शन किया। घटना से हरिश्चंद्र पुर थाने के तुलसीहाट ग्राम पंचायत में तनाव का माहौल है। इलाके के एक तृणमूल नेताओं और कर्मियों के धड़े ने ही पंचायत कार्यालय में ताला जड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया।गुस्साए तृणमूल कर्मियों का आरोप है कि बुधवार को तुलसीहाट ग्राम पंचायत के अंगारमुनि गांव के एक किसान रियाजुल करीम सहित अन्य कई लोग ग्राम पंचायत में केले की खेती के बारे में जानने के लिए उस इलाके के ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे लेकिन आरोप है कि सदस्य…
Read More
घर-घर जाकर स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों को कह रहे कालाचांद हाई स्कूल के शिक्षक

घर-घर जाकर स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों को कह रहे कालाचांद हाई स्कूल के शिक्षक

कोरोना संक्रमण को‌लेकर करीब तीन सालों से स्कूली बच्चे शिक्षा से दूर हैं। सरकारी स्कूलों के काफी दिनों से बंद रहने के कारण ग्रामीणों इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों ने अब स्कूल से मुंह मोड़ लिया है। यह जानकर पुराने मालदा कालाचांद हाई स्कूल के शिक्षक हतप्रभ हैं। स्कूल के छात्रों में से कुछ कुछ धूपकाठी तो कुछ मछली पकड़ने का जाल बनाने के काम में लग गए हैं। कोरोना के कारण सभी पढ़ाई-लिखाई भी छोड़ दी है। लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होने पर विद्यालय खुल गये हैं। लेकिन हैरत की बात है कि इस बारे…
Read More