West Bengal

वन विभाग और पुलिस ने शुरू की तेंदुए की तलाश

वन विभाग और पुलिस ने शुरू की तेंदुए की तलाश

 इस्लामपुर थाने के वन विभाग और पुलिस ने गांव में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। चोपड़ा फॉरेस्ट रेंजर के नेतृत्व में कई वनकर्मी आज दोपहर से उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कालनागिन क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कालनागिन गांव के विभिन्न इलाके और चाय बागानों का दौरा किया और कुछ जानवरों के शवों को बरामद किया। इसके साथ ही उन्होंने तेंदुए के पैरों के निशान की तस्वीरें लीं और उन्हें जांच के लिए भेजा। इसके साथ ही इन वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की नसीहत दी। उन्होंने लोगों से शाम के बाद चाय बागानों के आसपास न जाने का…
Read More
कार्निवाल का साक्षी बनेगा सिलीगुड़ी, ट्रैफिक व्यवस्था का ख़ास इंतजाम  

कार्निवाल का साक्षी बनेगा सिलीगुड़ी, ट्रैफिक व्यवस्था का ख़ास इंतजाम  

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी शुक्रवार को दुर्गा पूजा कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल शुरू होने से पहले सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी सहित पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के एयर व्यू में कार्निवाल की तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया। दूसरी ओर पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूजा कार्निवाल के दौरान यातायात प्रबंधन के इन्तजामातों की समीक्षा की। वहीं मेयर गौतम देव ने कार्निवाल से पहले कार्यक्रम के मंच से लेकर शोभायात्रा की तैयारियों व कलाकारों के प्रदर्शन की तैयारियों का निरीक्षण किया। बाद में…
Read More
माल नदी में विसर्जन के दौरान हुए हादसे की होगी उच्च स्तरीय जाँच: डीएम 

माल नदी में विसर्जन के दौरान हुए हादसे की होगी उच्च स्तरीय जाँच: डीएम 

जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बोस ने मालबाजार में माल नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे को लेकर शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि माल नदी पर कोई बांध नहीं बनाया गया है। उस नदी में पानी कम रहता है, इसलिए मूर्ति के सुव्यवस्थित विसर्जन के लिए लिए वहा चैनल (नाला) काटा  गया था। साथ ही उन्होंने कहा विसर्जन के दौरान हुए हादसे को लेकर जो भी शिकायतें मिल रही है उनकी जांच के लिए नदी विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने…
Read More
सिलीगुड़ी में पहुंचने लगा ढाकिये का हुजूम 

सिलीगुड़ी में पहुंचने लगा ढाकिये का हुजूम 

 कोरोना के दो साल बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा पुराने लय में लौट आया है। कोरोना के दौरान व्यापक स्तर पर पूजा नहीं होने के कारण कई ढाकिये सिलीगुड़ी नहीं आए। इधर इस वर्ष त्योहार के व्यापक स्तर पर आयोजन के साथ ही ढाकियों का हुजूम सिलीगुड़ी आने लगा है। उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से आये इन ढाकियों को उम्मीद है कि इस बार वे  कुछ पैसे कमाकर परिवार के लिए ले जा सकते हैं। मालदा की कई ढाकी इन दिनों दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। पिता व चाचा के साथ मिथुन रबीदास, निखिल रबीदास भी इस भीड़ में नजर आ रहे हैं। हर कोई…
Read More
लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी पुलिस ने लूट के इरादे से एकत्र हुए बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गुरुवार देर रात कोतवाली थाना अंतर्गत पांडापारा चेक पोस्ट इलाके  से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों  में रवि रॉय, जीवन साहनी, विश्वजीत मंडल और टोटन दास हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग शहरी और उपनगरीय इलाकों के रहने वाले हैं। उन सभी को खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत भेज दिया गया है।
Read More