West Bengal

जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार 

जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार 

वन विभाग के बागडोगरा रेंज के वन कर्मियों ने बुधवार देर शाम अवैध रूप से जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फोबिया अनुज खरिया ( 33) है। उसे गुरुवार को सिलीगुड़ी महाकमा अदालत में पेश किया गया। वन विभाग  सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कल देर शाम बागडोगरा वन विभाग के टाइफू जंगल में साल का पेड़ काट रहा था। उसी समय वन विभाग के कर्मचारी  मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा काटे गए पेड़ का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 68 हजार…
Read More
दो बैलों की लड़ाई से मचा हाहाकार, दमकल कर्मियों ने बचाई जान

दो बैलों की लड़ाई से मचा हाहाकार, दमकल कर्मियों ने बचाई जान

जलपाईगुड़ी शहर के पंडापाड़ा इलाके में गुरुवार को दो बैल आपस में भीड़ गए. दोनों बैलों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।  दोनों बैल आपस में लड़ते  हुए सड़क किनारे गहरी खाई में  जा गिरे।  इधर बेलों की लड़ाई की खबर मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर  बैलों को खाई से निकलने में जुट गए। इलाके के रहने वाले  अनूप रॉय ने बताया कि दमकल कर्मियों   की तत्परता से दोनों  बैलों की जान बच गयी। 
Read More
डायमंड जुबली पर ख़ास होगा सिलीगुड़ी विवेकानंद क्लब का पूजा पंडाल

डायमंड जुबली पर ख़ास होगा सिलीगुड़ी विवेकानंद क्लब का पूजा पंडाल

 सिलीगुड़ी विवेकानंद क्लब काली पूजा के ७५ वें वर्ष पर इस साल ऐतिहासिक "डोगरा" कला के आधार  पर पूजा पंडाल बना रहा है। इस साल सिलीगुड़ी विवेकानंद क्लब की काली पूजा की हीरक जयंती है। इसे यादगार बनाने के लिए क्लब की ओर से साल भर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतिस्पर्धी खेलों का आयोजन किया जायेगा।  पूजा समिति के सदस्यों ने बताया क्लब की "डायमंड जुबली" को यादगार बनाने के लिए  वर्ष भर  विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा  ऐतिहासिक "डोगरा" कला को यादगार बनाने एंव इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए इस वर्ष इसे पूजा का…
Read More
नशे की हालत में बस चालाक ने दो वाहनों को ठोका, वाहन दुर्घटनाग्रस्त 

नशे की हालत में बस चालाक ने दो वाहनों को ठोका, वाहन दुर्घटनाग्रस्त 

मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल सफर के बीच एक बस चालक ने नशे की हालत में एक चारचक्का और एक दुपहिया को टक्कर मार दी। इससे दोनों वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह घटना नेशनल हाईवे पर फाटापुकुर के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के मालबाजार और सिलीगुड़ी दौरे के दौरान पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल के सभी जिलों के पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी दी गई है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई जगहों पर निगरानी ढीली हुई है। इस बार नशे में धुत बस चालक ने सड़क किनारे खड़े एक छोटे से चार पहिया…
Read More
शिक्षा प्रेमी नागरिक संघ के आह्वान पर एनबीयू के वीसी को ज्ञापन

शिक्षा प्रेमी नागरिक संघ के आह्वान पर एनबीयू के वीसी को ज्ञापन

 शिक्षाप्रेमी नागरिक संघ की तरफ से उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति ओमप्रकाश मिश्र को दो सूत्री मांगोवाला एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की भूमि का अनैतिक और अवैध हस्तांतरण और तुगलकी निर्णय को निरस्त किये जाने की मांग के अलावा विश्वविद्यालय के सुशासन की रक्षा करने की मांग की गयी है। ज्ञापन देने के दौरान विश्वनाथ दत्ता, फजरुल रहमान, असीम चौधरी, झरेन रॉय, निरोद सिंह, अंकित डे, प्रकाश बर्मन सहित शिक्षक, शोधकर्ता, प्रोफेसर, पूर्व छात्र और उनके माता-पिता उपस्थित थे।
Read More