West Bengal

धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सिलीगुड़ी के वीनस मोड़ में राजधानी कोलकाता में नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की निंदा करते हुए इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ भाजयुमो कर्मियों को हिरासत में लिया। इस बीच भाजयुमो कर्मी एंव पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 
Read More
मेडिकल कॉलेज के विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, १ गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज के विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, १ गिरफ्तार

रायगंज मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश की घटना को लेकर गुरुवार आधी रात को हड़कंप मच गया। इस घटना में पुलिस ने अजगर सरकार नामक मरीज के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़िता से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप है। यहाँ मौजूद लोगों ने बताया आरोपी विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर रायगंज मेडिकल कॉलेज के सुपर के…
Read More
 वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

 वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा के डिमडिमा  इलाके में ३१ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। बताया जाता है बीती रात तेज रफ़्तार किसी वाहन की चपेट में आने से एक पूर्ण व्यस्क तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच के बाद मना जा रहा है रात के अँधेरे में तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ़्तार किसी गाडी की चपेट में आ गया। इधर हादसे के खबर सुनते ही वन विभाग के दलगांव रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए…
Read More
सड़क दुर्घटना में उत्तर बंगाल के आईजी घायल

सड़क दुर्घटना में उत्तर बंगाल के आईजी घायल

उत्तर बंगाल के आईजी देवेंद्र प्रताप सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिले के डामडिम में उनकी कार  एक डम्पर से टकरा गई।   कार में आईजी देवेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक नार्थ बंगाल अवधेश पाठक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार चरों लोग घायल हो गए। चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को मालबाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आईजी देवेंद्र प्रताप सिंह और एसपी ट्रैफिक उत्तर बंगाल अवधेश पाठक को सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आईजी  एक बैठक में…
Read More
कूचबिहार :नपा कर्मचारियों को दूसरे चरण के ग्रेच्युटी की राशि का हुआ भुगतान

कूचबिहार :नपा कर्मचारियों को दूसरे चरण के ग्रेच्युटी की राशि का हुआ भुगतान

कूचबिहार नगर पालिका ने दूसरे चरण के  नगर पालिका  कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान कर दिया है. मेयर रवींद्रनाथ घोष ने आज सात लोगों को ग्रेच्युटी का चेक सौंपा। दूसरे चरण में कुल 21 लाख 85 हजार 807 रुपये का भुगतान किया गया। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि इससे पहले  एक करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. आज 21 लाख 84 हजार 807 रुपये  का भुगतान किया गया । अभी भी करीब 9 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान धीरे-धीरे किया जाएगा। नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी  लंबे समय…
Read More