West Bengal

‘स्माइल ग्रुप’ ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए आये गरीब युवक को पहुंचाया घर 

‘स्माइल ग्रुप’ ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए आये गरीब युवक को पहुंचाया घर 

 बागडोगरा के बिहार मोड़ में पिछले 5-6 दिनों से एक युवक को बोरे पर लिपटा देखा जा रहा था। स्वयंसेवी संस्था 'स्माइल ग्रुप' के सदस्यों ने अनाथ अवस्था में पड़े इस युवक को देखकर उससे पूछताछ की। पता चला कि युवक डामडिम का रहने वाला है और उत्तर बंगाल मेडिकल व अस्पताल में इलाज के लिए आया था। इलाज के लिए पैसे खत्म होने के कारण वह घर नहीं लौट सका। इसलिए उसने बिहार मोड़ के पास शरण ली। फिर स्माइल ग्रुप और बागडोगरा ट्रैफिक पुलिस की मदद से  उसे बीरपारा की एक बस से उसका घर पंहुचा गया। इस मानवीय कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो…
Read More
छठ पूजा के उपलक्ष में निकली कलश-यात्रा 

छठ पूजा के उपलक्ष में निकली कलश-यात्रा 

छठ पूजा के उपलक्ष में जलपाईगुड़ी शहर में शुक्रवार को रंगारंग कलश यात्रा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि छठ पूजा शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो रही है। छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है। जलपाईगुड़ी शहर की कामारपाड़ा छठ पूजा समिति ने कलश यात्रा के माध्यम से विशाल जुलूस निकाला। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने इस कलश यात्रा की शुरुआत की। श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने झाड़ू से सड़क की सफाई की। एक अन्य समूह द्वारा सड़क धोने के बाद, महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा शुरू की। इस प्रकार जुलूस…
Read More
भूटान द्वारा खरीदी गई ७५ इसुजु कारों को अलीपुरद्वार के हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंचाया

भूटान द्वारा खरीदी गई ७५ इसुजु कारों को अलीपुरद्वार के हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंचाया

भारतीय रेलवे ने पड़ोसी देश भूटान के साथ व्यापार के नए आयाम खोले हैं। चेन्नई से भूटान द्वारा खरीदी गई 75 इसुजु कारों की एक मालगाड़ी गुरुवार रात 9.30 बजे अलीपुरद्वार के हासीमारा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हालांकि ट्रेन को गुरुवार की सुबह आना था, लेकिन वह वहां देर रात पहुंची। शुक्रवार की सुबह सड़क मार्ग से कारें भूटान के लिए रवाना हुईं। भारत-भूटान व्यापार विस्तार में रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल का यह एक बड़ा कदम है।आने वाले दिनों में अलीपुरद्वार के इस क्षेत्र का आर्थिक विकास इसी व्यापार मार्ग के साथ होगा।
Read More
मेले में आये व्यापारियों को सुरक्षा नियमों की दी गयी जानकारी 

मेले में आये व्यापारियों को सुरक्षा नियमों की दी गयी जानकारी 

 कालचीनी प्रखंड के हैमिल्टनगंज काली पूजा मेले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दमकल विभाग, प्रखंड प्रशासन व मेला समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मेले में आए व्यापारियों को इस बारे में जागरूक किया . गौरतलब है यह काली पूजा मेला हैमिल्टनगंज के कई इलाकों में लगता है। इसी कारण प्रशासन एवं मेला समिति ने प्रत्येक दुकान में अग्नि सुरक्षा रखने तथा दुकानों को इस प्रकार बनाने की सलाह दी गयी है कि अगलगी के समय दमकल की गाड़ियां आसानी से घटनास्थल पर पहुंच सके।इस संबंध में हासीमारा दमकल विभाग के ओसी सत्यब्रत धर ने कहा,…
Read More
कूचबिहार में फिर मिला बम, दहशत में लोग

कूचबिहार में फिर मिला बम, दहशत में लोग

कूचबिहार जिले के माथाभांगा में बम मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच माथाभांगा दो नंबर प्रखंड के भोजनेरछरा इलाके में एक बार फिर बम बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  बताया जाता है कल देर रात इलाके के रहनेवाले विष्णु मजूमदार के घर पर किसी ने बम फेंका और भाग गया। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए। आज सुबह  मौके पर जाकर लोगों ने बम बरामद किया। इस बारे में बिष्णु मजूमदार ने कहा कि किसी ने रात में उनके घर पर बम फेंका। आज सुबह जब वे घर के पीछे गए तो वहां बम मिला।  उन्होंने कहा बम का आकार काफी बड़ा था।ऐसे प्रतीत होता…
Read More