West Bengal

सिलीगुड़ी जंक्शन के यात्री प्रतिक्षालय में लगी आग, मची अफरा तफरी 

सिलीगुड़ी जंक्शन के यात्री प्रतिक्षालय में लगी आग, मची अफरा तफरी 

धनतेरस के दिन सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय में अचानक आग लगने से चारों ओर अफरा तफरी मच गयी। हालांकि, आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार दूसरी मंजिल पर स्थित  यात्री प्रतिक्षालय से आज सुबह काला धुंआ निकलते देख ड्यूटी पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे  और  आग बुझाने में जुट गए। इधर आग लगी  की खबर मिलते ही  दमकल  की एक इंजन मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे  दमकल अधिकारी ने यात्री…
Read More
पूर्व मेयर कर रहे लड़कियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने की पहल

पूर्व मेयर कर रहे लड़कियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने की पहल

सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने समाज के विभिन्न तबकों की लड़कियों में वैज्ञानिक मानसिकता विकसित करने के लिए विशेष पहल की है। अपनी दिवंगत पत्नी रत्ना भट्टाचार्य की स्मृति में वह इस नेक काम को करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य की पत्नी रत्ना भट्टाचार्य का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। पूर्व मेयर अपनी पत्नी के निधन के बाद से भावनात्मक रूप से एकाकी महसूस कर रहे थे। वहीं, वरिष्ठ सीपीएम नेता विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से वे अपनी स्मृतियों को जीवित रखना चाहते हैं। ऐसे में इस महीने…
Read More
डेंगू से निपटने में नाकाम रहा सिलीगुड़ी नगर निगम : अशोक भट्टाचार्य

डेंगू से निपटने में नाकाम रहा सिलीगुड़ी नगर निगम : अशोक भट्टाचार्य

सीपीएम ने तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर निगम पर डेंगू से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगते हुए इसके खिलाफ हल्ला बोला है। शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम में नगर निगम की नाकामी के खिलाफ आज दार्जिलिंग जिला सीपीएम  की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले आज सिलीगुड़ी के हिल कोर्ट रोड स्थित पार्टी कार्यालय अनिल विश्वास भवन से सीपीएम की ओर से एक रैली निकाली गयी। रैली में नेतृत्व सीपीएम नेता अशोक  भट्टाचार्य और जिला सचिव समन पाठक ने किया। सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने डेंगू को प्रभावी ढंग से निपटने में सिलीगुड़ी…
Read More
धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सिलीगुड़ी के वीनस मोड़ में राजधानी कोलकाता में नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की निंदा करते हुए इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ भाजयुमो कर्मियों को हिरासत में लिया। इस बीच भाजयुमो कर्मी एंव पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 
Read More
मेडिकल कॉलेज के विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, १ गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज के विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, १ गिरफ्तार

रायगंज मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश की घटना को लेकर गुरुवार आधी रात को हड़कंप मच गया। इस घटना में पुलिस ने अजगर सरकार नामक मरीज के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़िता से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप है। यहाँ मौजूद लोगों ने बताया आरोपी विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर रायगंज मेडिकल कॉलेज के सुपर के…
Read More