West Bengal

सुपारी के पेड़ काटने को लेकर भतीजे ने ली चाचा की जान

सुपारी के पेड़ काटने को लेकर भतीजे ने ली चाचा की जान

सुपारी के पेड़ काटने को लेकर छिड़े विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा पर वार कर दिया। घटना में चाचा की मौत हो गई। मामले को लेकर शीतलकुची में सनसनी फैल गई है। घटना शीतलकुची प्रखंड के गोनसेरहाट ग्राम पंचायत के खरिजा धाप के चतरा गांव में शुक्रवार सुबह हुई। स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार चाचा आबिद अली मियां के घर के पीछे सुपारी के पेड़ काटे जाने को लेकर उस दिन गांव के युवक सेराजुल मियां से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई थी। तभी सेराजुल ने अपने चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आबिद…
Read More
कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, इलाके में सनसनी

कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, इलाके में सनसनी

शीतलकुची प्रखंड के नगर नेपरा गांव में बीती रात पुलिस के साथ एक कुख्यात अपराधी की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए छह राउंड फायरिंग की। तो जवाब में आरोपी ने भी अंधाधुंद गोलियां चलाई। आरोप है कि इस घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। बीती रात पुलिस को खबर मिली कि अजीजुल मियां नाम का कुख्यात अपराधी अपने परिवार से मिलने घर लौटा है। अजीजुल मियां गाय तस्करी और फायरिंग समेत कई मामले में वांछित हैं। रात 10:30 बजे, शीतलकुची पुलिस स्टेशन के ओसी मृत्युंजय चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक बड़ी…
Read More
जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़

जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़

आज जमाई षष्ठी है। इस मौके पर गुरुवार सुबह से ही मयनागुड़ी के मयनामाता काली मंदिर में संतानों की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मयनागुड़ी शहर के अलावा अन्य जगहों से महिलाएं आज सुबह से ही इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती हैं। जमाई षष्ठी बंगाल का लोकपर्व है जिसमें मां अपनी संतान के साथ ही दामाद की सलामती और समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कहा जा सकता है कि यह दामादों के लिए आयोजित त्योहार है। इस खास दिन में दामादों की उनकी ससुराल में खूब खातिरदारी होती…
Read More
चाय श्रमिकों के वेतन वृद्धि की मांग में तृणमूल श्रमिक संघ की गेट मीटिंग

चाय श्रमिकों के वेतन वृद्धि की मांग में तृणमूल श्रमिक संघ की गेट मीटिंग

तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ ने गुरुवार सुबह कालचीनी प्रखंड के विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग कर चाय बागान कर्मियों को 18 रुपये वेतन बढ़ाने की मांग की। तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ ने कालचीनी प्रखंड के मलंगी, बीच, दलसिंगपाड़ा, चुआपाड़ा, डीमा, भातखावा, मधु सहित विभिन्न चाय बागानों में एक घंटे की गेट मीटिंग का आयोजन किया। तृणमूल टी गार्डन वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव ने कहा कि श्रम मंत्री ने चाय श्रमिकों के दैनिक वेतन में 18 रुपये की वृद्धि की है। लेकिन मालिक इस बढ़े हुए वेतन का भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने…
Read More
नगरनिगम इलाके की समस्या के समाधान के लिए वाम पार्षदों ने जारी किया वाट्सएप नंबर

नगरनिगम इलाके की समस्या के समाधान के लिए वाम पार्षदों ने जारी किया वाट्सएप नंबर

सिलीगुड़ी नगरनिगम के चार वाम पार्षदों ने हिलकार्ड रोड स्थित अनिल विश्वास भवन में पत्रकार वार्ता कर नगरनिगम की नाकामी को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा नेता मुंशी नुरुल इस्लाम और तीन पार्षदों शरदेंदु चक्रवर्ती, मौसमी हाजरा और दीप्ती कर्मकार ने पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया। नुरुल इस्लाम ने बताया कि मौजूदा निगम-बोर्ड पूरी तरह से विफल हो गया है। इसके लिए माकपा पार्षदों ने शहरवासियों की विभिन्न समस्यायों के समाधान के लिए संचार के आधुनिक साधनों का सहारा लिया है। शहर के किसी भी हिस्से में कोई भी समस्या होने पर आम…
Read More