West Bengal

तृणमूल नेताओं ने बम बनाने की फैक्ट्री खोल रखी है, पंचायत चुनाव में आतंक पैदा करने में करेंगे इस्तेमाल –  राजू बिस्ट

तृणमूल नेताओं ने बम बनाने की फैक्ट्री खोल रखी है, पंचायत चुनाव में आतंक पैदा करने में करेंगे इस्तेमाल – राजू बिस्ट

तृणमूल नेताओं ने बम बनाने की फैक्ट्री खोल रखी हैं। वे उस बम से पंचायत चुनाव में आतंक पैदा करना चाहते हैं , "दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने बुधवार को पत्रकारों का सामना करते हुए कहा।वह दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। और वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्य में लगातार हो रहे विस्फोटों से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अपना रोष व्यक्त किया। राजू बिष्ट ने यह भी कहा कि, ''राज्य के दस करोड़ नागरिकों को अब डरने की जरूरत नहीं है। तृणमूल नेताओं को भागने की जगह नहीं मिलेगी। बहुत लूट। बहुत चोरी…
Read More
ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एसजेडीए करेगा नई सड़कों का निर्माण

ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एसजेडीए करेगा नई सड़कों का निर्माण

सिलीगुड़ी शहर में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास बोर्ड नई सड़कों का निर्माण करने जा रहा है। एसजेडीए के अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने मंगलवार को एक बैठक में यह बात कही। वर्तमान में सिलीगुड़ी शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक ट्रैफिक जाम है। सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास बोर्ड ने यातायात की समस्या से निपटने के लिए नई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है। यह सड़क सिलीगुड़ी के जलपाईमोड़ से सटे क्षेत्र से शुरू होगी और माटीगाड़ा हाट पर समाप्त होगी। यहां 12 फीट चौड़ी सड़क है, जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। नतीजतन…
Read More
300 मीटर जर्जर सड़क का निर्माण शुरू होने से इलाके में छाई खुशी

300 मीटर जर्जर सड़क का निर्माण शुरू होने से इलाके में छाई खुशी

आखिरकार सपना सच हुआ! फालाकाटा प्रखंड के दलगांव ग्राम पंचायत श्मशान घाट से बंधु बराइकबाड़ी तक करीब 300 मीटर जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्याश किया गया। मंगलवार सुबह एक समारोह में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। दलगांव ग्राम पंचायत के प्रधान आनंद खरिया, स्थानीय पंचायत सदस्य संगीता ओराव, प्रमुख समाजसेवी सिरिल बघवार, रामचंद्र लोहार, बंधु बराइक, अलंकार सरकार और अन्य उपस्थित थे। ज्ञात हुआ है कि संबंधित क्षेत्र में सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। नतीजतन बरसात के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क का काम शुरू होने से शहरवासी…
Read More
वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

वंदे भारत ट्रेन की न्यू कूचबिहार स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को न्यू कूचबिहार स्टेशन पर रेल रोको व धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से न्यू कूचबिहार स्टेशन के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया। इस दिन तृणमूल कांग्रेस ने धरने के अलावा न्यू कूचबिहार स्टेशन पर न्यू बंगाईगाव सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन को रोक कर धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू कूच बिहार स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी लेकिन हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि न्यू कूचबिहार स्टेशन पर कोई स्टॉपेज…
Read More
वंदे भारत के स्टॉपेज की लिस्ट में कूचबिहार क्यों नहीं, निशिथ प्रमाणिक ने किया स्पष्ट

वंदे भारत के स्टॉपेज की लिस्ट में कूचबिहार क्यों नहीं, निशिथ प्रमाणिक ने किया स्पष्ट

न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी रूट पर वंदेभारत एक्सप्रेस की यात्री सेवा 25 मई से शुरू होगी। हालांकि रेलवे द्वारा दी गई स्टॉपेज की सूची में न्यू कूचबिहार स्टेशन का जिक्र नहीं है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने इस मामले पर बात की। उन्होंने कहा, ''पहली लिस्ट जो निकली उसमें ट्रेन का स्टॉपेज न्यू कूचबिहार स्टेशन पर था। बाद में जो नया लिस्ट निकला, उनमें न्यू कूचबिहार स्टेशन का नाम नहीं है। हो सकता है किसी कारणवश छूट गया हो। अभी फाइनल लिस्ट नहीं बना है। जब अंतिम सूची आएगी तो न्यू कूचबिहार का नाम होगा।' 25 मई से न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी…
Read More