West Bengal

हाथी के हमले में मृतक के परिजनों को मिला 5 लाख रुपये का मुआवजा चेक

हाथी के हमले में मृतक के परिजनों को मिला 5 लाख रुपये का मुआवजा चेक

कालचीनी प्रखंड के दलसिंगपाड़ा गोपाल बहादुर बस्ती में हाथी के हमले में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को वन विभाग ने शनिवार सुबह 11 बजे 5 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा। 17 मई को दलसिंगपाड़ा गोपाल बहादुर बस्ती में जंगली हाथी के हमले में क्षेत्र निवासी श्याम सरकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में क्षेत्र के लोगों व वनकर्मियों ने उसे गंभीर हालत में पहले लताबाड़ी अस्पताल और फिर अलीपुरद्वार जिला अस्पताल पहुंचाया। श्याम सरकी की 18 मई की सुबह अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आज सुबह हैमिल्टनगंज रेंज अधिकारी…
Read More
नक्सलबाड़ी स्टेशन को मिला कंचनकन्या एक्सप्रेस का स्टॉपेज

नक्सलबाड़ी स्टेशन को मिला कंचनकन्या एक्सप्रेस का स्टॉपेज

अलीपुरद्वार से सियालदह जाने वाली कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन नक्सलबाड़ी स्टेशन से होकर गुजरती है, लेकिन अभी तक नक्सलबाड़ी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था। इसलिए क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन को नक्सलबाड़ी में रोका जाए। उस मांग के अनुपालन में कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से आधिकारिक रूप से नक्सलबाड़ी स्टेशन पर रुकी। सुबह रेलवे की ओर से नक्सलबाड़ी स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मौजूद थे। इस दिन सियालदह से कंचनकन्या एक्सप्रेस ट्रेन नक्सलबाड़ी में दो मिनट रुकी। सांसद राजू बिष्ट ने हरी झंडी दिखाने के बाद अलीपुरद्वार…
Read More
पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी से करीब 100 कार्यकर्ता तृणमूल में हुए शामिल

पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी से करीब 100 कार्यकर्ता तृणमूल में हुए शामिल

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर करीब 100 कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल का ज्वाइनिंग कार्यक्रम शुक्रवार को कालचीनी तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तृणमूल जिला अध्यक्ष प्रकाश चिक बरैक, कालचीनी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र उरांव और तृणमूल के जिला एवं ब्लॉक स्तर के नेता मौजूद रहे। भाजपा से 100 कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हुए। तृणमूल के अलीपुरद्वार जिलाध्यक्ष प्रकाश चिक बरैक ने उपस्थित लोगों को तृणमूल का पार्टी का झंडा सौंपा। हालांकि भाजपा के कालचीनी विधायक विशाल लामा ने कहा कि यह सब ड्रामा है भाजपा की तरफ से कोई भी तृणमूल में…
Read More
जलपाईगुड़ी शहर में चला फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान

जलपाईगुड़ी शहर में चला फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान

फुटपाथ पर व्यवसायियों ने कब्जा कर रखा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। जलपाईगुड़ी नगर पालिका व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को इसके खिलाफ अभियान चलाया। सड़क किनारे कई फुटपाथों पर कब्जा कर व्यवस्थित की गई दुकानों के विभिन्न सामानों को उन्होंने जब्त कर लिया। नगर निगम सूत्रों के अनुसार शहर के मुख्य मार्गों के फुटपाथों को आम जनता की आवाजाही के लिए खुला रखने का अभियान जारी रहेगा। जल्द ही हॉकर्स कॉर्नर व पार्किंग स्थल बनाने की योजना बनेगी। पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा…
Read More
तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ की डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग जारी

तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ की डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग जारी

तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ शुक्रवार को डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग में भाग लिया। तृणमूल टी गार्डन वर्कर्स यूनियन ने कलचीनी के दलसिंगपारा, मधु, संताली, मलंगी, सुबाशिनी, रायमातांग सहित विभिन्न चाय बागानों में चाय श्रमिकों को 18 रुपये वेतन बढ़ाने की वजल्द भुगतान की मांग को लेकर गेट मीटिंग की। तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ के नेताओं ने गुरुवार से पूरे उत्तर बंगाल में गेट मीटिंग शुरू कर दी है और गेट मीटिंग शनिवार भी जारी रहेगी। अगर मालिकपक्ष जून से डिमांड नहीं मानते हैं तो पूरे उत्तर बंगाल में आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी…
Read More