उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में २१ जोड़ी आदिवासी दम्पतियों ने रचाई शादी

उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में २१ जोड़ी आदिवासी दम्पतियों ने रचाई शादी

इनर ह्वील क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उत्तरायन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में 21 जोड़ी आदिवासी दम्पतियों का विवाह संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगरनिगम के मेयर गौतम देव व मेयर पारिषद कमल अग्रवाल सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे। मेयर ने कार्यक्रम की प्रसंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है।
Read More
सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने के इंतजार में भूटीया मार्केट के व्यापारी

सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने के इंतजार में भूटीया मार्केट के व्यापारी

सिलीगुड़ी। दूर दराज से व्यापारी गर्म कपड़े लेकर बैठ तो गये हैं लेकिन अभी तक ठंड नहीं पड़ने से बिक्री शुरू नहीं हुई है। जिसके कारण वे चिंतित हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी तो कारोबार भी बेहतर हो जाएगा।सिलीगुड़ी शहर के भूटिया बाजार में हर साल पहाड़ी इलाकों से कारोबारी अपने हाथ से बने सर्दियों के कपड़े लेकर आते हैं। पिछले दो सालों में कोरोना वायरस की वजह से कारोबार कुछ खास नहीं चल पाया है। इस साल दिसंबर के अंत तक ठंड काफी कम है, जिसके कारण गर्म कपड़ों के कारोबारी सर्दी…
Read More
नए निर्मल साथियों को सौंपे गए विंटर जैकेट

नए निर्मल साथियों को सौंपे गए विंटर जैकेट

नए निर्मल साथियों को काम करने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें ठंड से बचाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की वार्ड कमेटी नंबर 25 की पहल पर सर्दियों के कपड़े उपलब्ध कराए गए। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 25 समिति एवं कूड़ा निस्तारण विभाग की पहल पर बुधवार को वार्ड नंबर 25 के शिशु उद्यान में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में 16 नए निर्मल साथी मित्रों को नए विंटर जैकेट प्रदान किए गए। पार्षद व बोरो अध्यक्ष जयंत साहा के अलावा कार्यक्रम में मौजूद रहीं पूर्व नगर पार्षद सीमा साहा ने निर्मल साथियों को जैकेट सौंपे।
Read More
कूचबिहार में संतान दल के नाम पर पैसे उगाही का आरोप , हरकत में आया संगठन ,थाने में एफआईआर 

कूचबिहार में संतान दल के नाम पर पैसे उगाही का आरोप , हरकत में आया संगठन ,थाने में एफआईआर 

संतान  दल के नाम पर पैसे उगाहने के आरोपों के खिलाफ संगठन की  उत्तर बंगाल कमेटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज संतान  दल की उत्तर बंगाल कमेटी की ओर से कूच बिहार प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन किया गया।  संवाददाता सम्मेलन में संगठन के  सदस्यों ने आरोप लगाया  कि कुछ  लोग संतान दल के नाम पर  विभिन्न स्थानों से पैसे वसूल रहे   हैं।इसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दायर किया गया है । इसके साथ ही उन्होंने  आम लोगों से इस बारे में सावधान रहने की अपील की ।
Read More
कालियागंज नगरपालिका को कचरा संग्रह के लिए मिले 80 नए वैन रिक्शे

कालियागंज नगरपालिका को कचरा संग्रह के लिए मिले 80 नए वैन रिक्शे

कलियागंज नगरपालिका को घरों से कचरा संग्रहण के लिए 80 नए वैन रिक्शा मिले हैं। ये वैन रिक्शा नगरपालिका को राज्य शहरी विकास विभाग  द्वारा प्रदान किए गए हैं। कालियागंज नगरपालिका को अगले चरण में 40 और वैन रिक्शा मिलेंगे। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में छोटी-छोटी गलियां, जहां ट्रैक्टर नहीं घुस सकते नगरपालिका इन वैन रिक्शों का उपयोग उन क्षेत्रों में घरों से दैनिक कचरों को एकत्र करने के लिए करती है। इस बारे में रविवार को कालियागंज नगरपालिका के चेयरमैन  रामनिबास साहा ने कहा कि नगरपालिका के पास घरेलू सामान एकत्र करने के लिए वैन रिक्शा हैं. यह काफी पुराना है…
Read More