तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से 2 अजगर बरामद

तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से 2 अजगर बरामद

फूलबाड़ी महानंदा बैराज से सटे तीस्ता बैराज कार्यालय परिसर से बैकुंठपुर वन विभाग के डाबग्राम वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो अजगरों को बचाया गया। शुक्रवार की सुबह तीस्ता बैराज के कर्मचारियों ने परित्यक्त पाइप के अंदर एक अजगर को देखा और फिर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने आकर एक ही जगह से लगातार दो विशाल अजगरों को रेस्क्यू किया। वनपाल आरती डे ने बताया कि सिलीगुड़ी में पहली बार दो अजगरों को एक साथ रेस्क्यू किया गया है।
Read More
सिर पर बंदुक रखकर मछली व्यवसायी के घर डकैती

सिर पर बंदुक रखकर मछली व्यवसायी के घर डकैती

मालदा  जिले के चांचल के अश्विनपुर क्षेत्र में देर रात मछली व्यवसायी के घर में तमंचे के बल पर डकैती के मामले में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि बदमाश अलमारी व लॉकर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट कर भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही चांचल थाने का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे घटनाक्रम को लेकर मछुआरे मोनोवारुल अली ने चंचल थाने में लूट की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मछुआरे ने बताया कि छत का दरवाजा तोड़ बदमाश अंदर दाखिल हुए। सिर पर बंदुक रखकर घर का…
Read More
टोटो चालकों को मिलेगा आई कार्ड, शुरू होगी बार कोड प्रणाली

टोटो चालकों को मिलेगा आई कार्ड, शुरू होगी बार कोड प्रणाली

शहर में टोटो को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका की नई पहल। जलपाईगुड़ी नगर पालिका ने जालसाजी रोकने के लिए टोटो चालकों के लिए आई कार्ड व बारकोड प्रणाली शुरू की है।नगर पालिका के वाइस चेयरमैन सैकत चटर्जी ने कहा, टोटो चालकों की सुविधा के लिए, शहर में पहला टोटो चार्जिंग स्टेशन और साथ ही शहर में एक पार्किंग क्षेत्र भी बनाया जा रहा है। एक मालिक कई टोटो खरीदता है और उन्हें किराए पर लेता है।जलपाईगुड़ी नगरपालिका ने नगरपालिका भवन में वामपंथी और तृणमूल समर्थक टोटो यूनियनों के साथ बैठक की। चेयरमैन पापिया पाल, वाइस चेयरमैन सैकत चटर्जी,…
Read More
पेट्रोल पंप के पास पेड़ में आग लगने से इलाके में हडकंप

पेट्रोल पंप के पास पेड़ में आग लगने से इलाके में हडकंप

जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी रोड पांडापाड़ा हल्दीबाड़ी चेक पोस्ट जंक्शन क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क किनारे लगे पेड़ों में आग लगने की घटना से इलाके में हडकंप मच गया। क्योंकि पास में ही पेट्रोल पंप है। किसी तयह चिंगारी वहां तक पहुची तो स्थिति भयावह हो सकती है। इलाकावासी सुबह से ही पेड़ों पर धुंआ और आग की लपटें देख रहे थे। पास में ही पेट्रोल पंप होने से वे परेशान हो गए। तुरंत दमकल विभाग व बिजली विभाग के कर्मियों को घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि आग पेड़ पर बिजली के तार के शॉर्ट-सर्किट से…
Read More
एनजेपी स्टेशन में टॉयट्रेन के डिब्बों से बनेंगे कोच रेस्टुरेंट

एनजेपी स्टेशन में टॉयट्रेन के डिब्बों से बनेंगे कोच रेस्टुरेंट

सीपीआरओ सब्यसाची डे ने कहा कि भारतीय रेलवे ने टॉय ट्रेन को दूर तक विस्तारित करने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर टॉय ट्रेन के साथ एक कोच रेस्तरां बनाने की योजना बनाई है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। नतीजतन नए प्लेटफॉर्म का निर्माण और रेलवे लाइन फिर से बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। रेल विभाग ने ट्रॉय ट्रेन के साथ आधुनिक गुणवत्ता वाले कोच रेस्टोरेंट बनाने का प्रोजेक्ट हाथ में लिया है। अब तक न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर उनका काम शुरू हो गया है। इस पूरे मामले के बारे में…
Read More