तृणमूल कांग्रेस संचालित निगम बोर्ड पूरी तरह से विफल, आरोप पर पूर्व मेयर ने शहर में बांटे पर्चे

तृणमूल कांग्रेस संचालित निगम बोर्ड पूरी तरह से विफल, आरोप पर पूर्व मेयर ने शहर में बांटे पर्चे

सिलीगुड़ी नगर निगम माकपा के हाथों से निकल चुकी है और अब इसपर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। शहर के पूर्व मेयर तथा माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य का कहना है कि एक साल में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली निगम बोर्ड पूरी तरह से विफल है। ऐसी शिकायत करते हुए वार्ड नंबर 6 के पूर्व पार्षद अशोक भट्टाचार्य ने शहर के वार्ड नंबर 6 के निवासियों को पर्चे बांटे।. सिलीगुड़ी में जल निकासी प्रणाली के काम न करने, पीने के पानी की कमी सहित वर्तमान नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ कई शिकायतें हैं। माकपा के 2 नंबर एरिया कमेटी की ओर…
Read More
सिलीगुड़ी महकमा पुस्तक मेला 10 जनवरी से

सिलीगुड़ी महकमा पुस्तक मेला 10 जनवरी से

सिलीगुड़ी महकमा पुस्तक मेला 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह पुस्तक मेला सिलीगुड़ी शिव मंदिर के अठारोखाई खेल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। गुरुवार को बंगाली साहित्य परिषद महकमा पुस्तकालय में मेयर गौतम देव ने पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले की शुरुआत 10 जनवरी को रंगारंग शोभायात्रा के साथ होगी। जुलूस का नाम वॉक फॉर द बुक रखा गया है। दोपहर बाद मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। लोक शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा विभाग के कार्यवाहक मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी उद्घाटन समारोह का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर…
Read More
बंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा में विशेष गार्ड की एक टीम तैनात

बंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा में विशेष गार्ड की एक टीम तैनात

शुरूआत के 4 से 5 दिनों के भीतर ही बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दो बार पथराव कर तोड़फोड़ की घटना हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जीआरपी द्वारा विशेष गार्ड की एक टीम मुहैया कराई गई है। यह टीम न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से मालदा तक नियमित रूप से यात्रा करेगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या किसी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह टीम सभी मुद्दों पर नजर रखेगी। टीम गुरुवार दोपहर से काम शुरू करेगी। मामले का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी जीआरपी…
Read More
रात में बंदूकधारी वन कर्मी करेंगे प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा 

रात में बंदूकधारी वन कर्मी करेंगे प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा 

फुलबाड़ी महानंदा बैराज में सर्दियों के मौसम में हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं. वन विभाग ने इन पक्षियों को शिकारियों से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। घोषपुकुर वन विभाग की ओर से सिलीगुड़ी शहर के पास फुलबाड़ी महानंदा बैराज में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी वन कर्मियों की तैनाती की गयी है। कल रात से वन कर्मी प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं । इसके साथ ही शिकारियों द्वारा प्लास्टिक के पतले धागों से बिछाए गए जाल से पक्षियों को फंसे से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से विशेष पहल की…
Read More
श्री सम्मेद शिखरजी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के विरोध में सिलीगुड़ी में निकलेगी रैली

श्री सम्मेद शिखरजी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के विरोध में सिलीगुड़ी में निकलेगी रैली

झारखण्ड सरकार द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के विरोध में समस्त जैन समुदाय द्वारा सिलीगुड़ी में विरोध रैली निकाली जाएगी। झारखण्ड सरकार के इस फैसले के खिलाफ जैन समुदाय द्वारा सिलीगुड़ी में छह जनवरी को एक मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जैन समुदाय द्वारा इसकी जानकारी दी गयी। गौरतलब है झारखंड में स्थित जैन समुदाय के तीर्थ स्थलों में से एक श्री सम्मेद शिखरजी मंदिर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया गया है और इसके विरोध में जैन समुदाय द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन…
Read More