तोर्षा चाय बागान में श्रमिकों को मिला नया मकान

तोर्षा चाय बागान में श्रमिकों को मिला नया मकान

कालचीनी प्रखंड के तोर्शा चाय बागान के मजदूर घर पाकर खुश हैं। तोर्षा चाय बागान में चाय सुंदरी मकान प्राप्तकर्ता उपभोक्ताओं ने बताया कि अब तक टूटे-फूटे मकानों में रहना पड़ता था, अब नए मकान मिल गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 19 जनवरी को सुभाषिनी चाय बागान मैदान से चाय सुंदरी परियोजना का उद्घाटन किया।इस दिन तोर्षा चाय बागान के मजदूरों ने खुशी जाहिर की। इस संबंध में बताया जाता है कि चाय सुंदरी परियोजना के तहत तोर्षा चाय बागान में 476 श्रमिकों को आवास मिल रहे हैं। चाय सुंदरी आवास प्राप्तकर्ताओं मुनि मालपरिया, जानकी मालपरिया, कमला तिर्की…
Read More
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट मैदान में शुक्रवार सुबह से परेड चल रही है। शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मियों के अलावा, इस परेड में बीएसएफ के जवान, सेना व अन्य स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हर साल सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के मैदान में इस परेड का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से परेड में भाग लेने वालों ने विभिन्न सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डाला। विभिन्न विभागों से परेड प्रदर्शित की गई। पुलिस, सेना बलों की…
Read More
वन विभाग ने कब्जा मुक्त कराया अपनी जमीन, मकान मालिक गिरफ्तार

वन विभाग ने कब्जा मुक्त कराया अपनी जमीन, मकान मालिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी के फराबाड़ी नेपाली बस्ती एरिया में वन विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। वन विभाग के बैकुंठपुर डिविजन के डाबग्राम रेंज द्वारा यह अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया था। पता चला है कि वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से दो मंजिला मकान बनाया गया था। कुछ महीने पहले वन विभाग ने मकान को गिराने का नोटिस जारी किया था, लेकिन मकान के मालिक डीवी छेत्री ने इस ओर भी ध्यान नहीं दिया। आखिरकार वन विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। वन विभाग के डीएफओ सहित उच्च पदस्थ अधिकारियों…
Read More
जटेश्वर उच्च विद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव समारोह

जटेश्वर उच्च विद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव समारोह

अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर उच्च विद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव समारोह का बुधवार सुबह शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज व विद्यालय ध्वज फहरा कर किया गया। फिर विभिन्न सामाजिक जागरूकता संदेशों को लेकर झांकी के साथ शोभायात्रा जटेश्वर तक निकाली गई। जुलूस पूरे जटेश्वर बाजार क्षेत्र की परिक्रमा कर स्कूल पर समाप्त हुआ। जटेश्वर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जीबन कुमार पाल, जटेश्वर उच्च विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अबीर राय चौधरी सहित समस्त शिक्षकवर्ग व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Read More
मकर संक्रांति के अगले दिन और घना हुआ कोहरा

मकर संक्रांति के अगले दिन और घना हुआ कोहरा

मकर संक्रांति बीत जाने के बाद भी जलपाईगुड़ी व आसपास के इलाकों में तापमान नहीं बढ़ रहा। सोमवार को भी जलपाईगुड़ी के विस्तीर्ण इलाके सुबह से ही कोहरे में डूबे हुए हैं। सूरज का तो दर्शन ही नहीं है। सुबह से घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहे है। कोहरे के असर से यातायात बेहद धीमी गति से चल रहा है। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन लाईट जलाकर धीमी गति से चल रहे हैं।
Read More