02
May
कूचबिहार नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के हरिजन पल्ली इलाके में एक खाली जमीन पर कूचबिहार नगर पालिका स्वास्थ्य केंद्र बना रहा है। हरिजन पल्ली इलाके के बासफोर समाज ने नगरपालिका की इस योजना के खिलाफ मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उनकी शिकायत यह है कि उनके क्वार्टर के बगल की जमीन पर नगरपालिका स्वास्थ्य केंद्र के लिए कब्जा करना चाहती है। राजा के समय इस इलाके में हरिजन समुदाय के सदस्यों को बसाई गई है। उस जगह के कुछ हिस्सों में उनके लिए नगर पालिका द्वारा क्वार्टर बना दिया गया था। वहां कुछ जमीन खाली पड़ी…
