North Bengal

उत्तर बंगाल में भयावह रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई लोगों की मौत की आशंका

उत्तर बंगाल में भयावह रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई लोगों की मौत की आशंका

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत मायनागुड़ी इलाके में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। यहां के दोमुहानी इलाके में गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। इसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि रेलवे की ओर से इस बारे में अभी तक आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया गया है। जब दुर्घटना हुई उस समय ट्रेन की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इंजन समेत पांच डिब्बे तेज रफ्तार में ही पटरी से उतर गए जिसकी वजह से कम से कम तीन डिब्बे पलट गए हैं।…
Read More
प्रखंड प्रशासन के आदेश पर बाजारों को किया गया बंद, व्यवसायी कर रहे आदेशों का पालन

प्रखंड प्रशासन के आदेश पर बाजारों को किया गया बंद, व्यवसायी कर रहे आदेशों का पालन

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर अलीपुरद्वार प्रखंड प्रशासन ने विभिन्न बाजारों को बंद करने का आदेश दिया | मछली बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी, दुकानें और जूट की दुकानें सब बंद हैं| प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार और रविवार को जटेश्वर बाजार सहित विभिन्न बाजारों को बंद करने के आदेश दिए थे| प्रखंड प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए जटेश्वर मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव अभिजीत बल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए जटेश्वर क्षेत्र को सप्ताह में दो दिन यानि गुरुवार और रविवार को बंद करने का निर्णय लिया गया है|
Read More
दो मूर्ति तस्कर गिरफ्तार

दो मूर्ति तस्कर गिरफ्तार

बागडोगरा थाने के एक चाय बागान से दो मूर्ति तस्करों को एस ओ जी की टीम ने गिरफ्तार किया है और मूर्ति भी जब्त की । गिरफ्तार तस्करों के नाम मोहम्मद इस्माइल उर्फ बाप्पा निवासी राजगंज के भूंदारुगछे और एक का नाम अरूप मंडल निवासी हल्दीबाड़ी है। बताया जाता है कि गुप्त जानकारी के आधार पर एस ओ जी की टीम ने चाय बागान में छापेमारी की थी। मूर्ति की कीमत छह करोड़ रुपए बताई गई है। सिली मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बागडोगरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एवं आरोपियों को आज वृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया |
Read More
जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद डाक्टर जयंत राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया खुद ही इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी में निर्वाचनी कार्य में मशगुल रहने के दौरान ही पिछले सोमवार से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया और बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह सात दिनों के होम आइसोलेशन में हैं।
Read More
विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

विवेकानन्द क्लब ने मनाई स्वामी जी की 160वीं जयंती

गोसाईपुर के फरवानी जोत विवेकानन्द क्लब द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को मानते हुए विवेकानन्द की 160वीं जयंती मनाई गई। इस दिन क्लब प्रांगण झंडा फहराया गया, स्वामीजी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय गान के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्वामीजी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब के सभापति पद्मनाथ सिंह, क्लब के सचिव कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह, राजू बर्मन, कृष्ण बर्मन, विष्णु सिंह, हिमांशु सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Read More