North Bengal

नगर निगम  ने  बस यात्रियों में चलाया जागरूकता अभियान

नगर निगम ने बस यात्रियों में चलाया जागरूकता अभियान

जलपाईगुड़ी हल्दीबाड़ी बस यात्रियों में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मास्क बांटे गए। यह पहल जलपाईगुड़ी नगर निगम द्वारा की गई। उन्होंने यात्रियों से मास्क पहनने का अनुरोध किया। साथ ही जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे, उनमे मास्क भी वितरण किया । पुलिस कर्मियों ने भी विशेष रूप से इस काम में मदद की |
Read More
जिला तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड कोआर्डिनेटर्स संग चुनावी रणनीति पर की चर्चा

जिला तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड कोआर्डिनेटर्स संग चुनावी रणनीति पर की चर्चा

जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा सोमवार शाम को मालदा जिला परिषद के अतिथि आवास में इंग्लिश बाजार नगरपालिका के वार्ड कोआर्डिनेटर्स के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित थे राज्य मंत्री सबीना यासमीन, मालदा जिला तृणमूल सभापति अब्दुल रहीम बक्सी, टाउन सभापति नरेन्द्र नाथ तिवारी और इंग्लिश बाजार नगरपालिका की प्रशासक सुमाला अग्रवाल। बैठक में निगम चुनाव में वह किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे, संगठन को कैसे मजबूत करेंगे आदि पर चर्चा की गई। साथ ही इसका कैसे शीघ्र समाधान होगा, इस पर भी चर्चा की गई।
Read More
नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से मालदा के हंटाकाली मंदिर में तनाव व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह मां हंटाकाली मंदिर में प्रणाम करने आते एक भक्त की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। एक कुत्ता नवजात के शव को कहीं से घसीट कर मंदिर में ले आया था और उसे नोच रहा था। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More
मयनागुड़ी में रेल हादसे में घायल लोगों को राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक मदद

मयनागुड़ी में रेल हादसे में घायल लोगों को राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक मदद

रेल मंत्रालय के साथ-साथ राजस्थान सरकार ने भी मयनागुड़ी में रेल दुर्घटना में घायल लोगों की मदद का हाथ बढ़ाया है। राजस्थान सरकार ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख और कम घायलों को 50-50 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोमहनी रेल दुर्घटना में राजस्थान के भी आठ लोग घायल हुए हैं। जिसमें से पांच लोग जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और तीन लोग उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल में भर्ती हैं। शनिवार सुबह घायलों का हाल जानने के लिए राजस्थान सरकार के मंत्री भंवर पहुंचे थे। उत्तर…
Read More
मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार सुबह उस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हादसे में घायल लोगों में कूचबिहार के पुंडीबाड़ी के रहने वाले मानिक उरांव भी शामिल हैं। जयपुर से परिवार के तीन सदस्यों के साथ वह घर लौट रहे थे। उनके बायें पैर में काफी चोट आई है। उस दिन रात को ही उनका एक छोटा सा अॉपरेशन किया गया। इसके बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके उनकी ड्रेसिंग की गई। रात को…
Read More